फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ultrasound machine could not be repaired in the district hospital, patients are returning

Budaun News: जिला अस्पताल में ठीक नहीं हो पाई अल्ट्रासाउंड मशीन, लौट रहे मरीज

Wed, 20 Nov 2024 03:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 20 Nov 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound machine could not be repaired in the district hospital, patients are returning
बंद पड़ा जिला अस्पताल का अल्ट्रासाउंड कक्ष। संवाद
बदायूं। जिला अस्पताल में करीब ढाई महीने पहले खराब हुई मशीन विभाग की लापरवाही के चलते अभी तक ठीक नहीं हो सकी है। वहीं, सात दिन पहले महिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन भी खराब हो गई। ऐसे में मरीज प्राइवेट लैबों में जाकर अल्ट्रासाउंड करवाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में करीब ढाई महीने पहले अल्ट्रासाउंड मशीन खराब हो गई थी। इतना लंबा समय बीत जाने के बाद भी मशीन ठीक नहीं हो सकी है। जिला अस्पताल में रोजाना 50 से 60 मरीज ऐसे पहुंचते हैं जिनको अल्ट्रासाउंड की आवश्यकता होती है। सुविधा न मिलने से लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा जिला महिला अस्पताल में करीब सात दिन से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब पड़ी है। यहां हर रोज करीब सौ से अधिक गर्भवती आती हैं जिनको अल्ट्रासाउंड की आवश्यकता होती है। ऐसे में महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्राइवेट में पांच सौ से छह सौ रुपये खर्च कर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है। जिला महिला अस्पताल में रोजाना 90 से 100 गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। पिछले सात दिन से व्यवस्था पूरी तरह ठप है। ऐसे में दूर-दराज से आने वाली महिलाओं को काफी दिक्कत होती है। सबसे अधिक परेशानी इमरजेंसी में आने वाली गर्भवती को होती है। मंगलवार को भी महिलाओं को परेशानियों को सामना करना पड़ा। वहीं, जिला अस्पताल में मशीन खराब होने का बोर्ड देखकर ही मरीज लौट रहे हैं। बाहर जाकर 500 तो कहीं 600 रुपये देकर जांच कराने को मरीज मजबूर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मशीन ठीक करने को इंजीनियर को बुलाया गया था। इंजीनियरों ने मशीन को ठीक करने का आश्वासन दिया था। उपकरण न मिलने से इतना समय बीत गया। दो दिन में व्यवस्था सुचारु करा दी जाएगी। -डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed