फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ukraine crisis

फौजी पिता का सुझाव माना... 46 छात्रों संग यूक्रेन से निकला दानिश

Fri, 04 Mar 2022 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Ukraine crisis
सादिक (दानिश के पिता) - फोटो : BADAUN
बदायूं। रिटायर्ड फौजी सादिक ने यूक्रेन में फंसे अपने बेटे दानिश को मोबाइल पर जो सुझाव दिया, दानिश उसे आजमाकर सकुशल यूक्रेन से निकल आया, बल्कि अपने 46 साथियों को भी निकाल लाया। परिवार अब उसके घर लौटने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

भारतीय सेना से 2017 में अवकाश प्राप्त सादिक की लगातार 12 साल तक जम्मू-कश्मीर में तैनाती रही। सादिक का बेटा दानिश यूक्रेन की खारकीव स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस का छात्र है। रूसी सेना ने यूक्रेन के बड़े शहर खारकीव पर हमले तेज किए तो सादिक को बेटे की सलामती की चिंता सताने लगी।
विज्ञापन

सोमवार को उन्होंने दानिश को फोन पर कुछ सुझाव दिए। बताया कि युद्ध के बीच कैसे निकला जा सकता है। कई दिन से बंकर में शरण लिए दानिश ने अपने भारतीय साथियों से अपने पिता के सुझावों को साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सादिक ने दानिश से कहा था कि जब दो देशों के बीच युद्ध होता है, तो सुबह और शाम का वक्त आम नागरिकों के निकलने के लिए सुरक्षित रहता है। सुबह और शाम के वक्त सेनाएं आगे की तैयारी करने के साथ अन्य दिनचर्या के कामों को भी पूरा करती हैं। ऐसे में इस समय बमबारी भी कम होती है। पिता के कहने पर दानिश ने 46 अन्य भारतीय छात्रों का ग्रुप बनाया और मंगलवार शाम इस ग्रुप का नेतृत्व करते हुए खारकीव के बंकर से रेलवे स्टेशन के लिए निकला। करीब 10 किमी का सफर तय करके यह लोग शाम सात बजे स्टेशन पहुुंच गए। यहां ट्रेन भी मिल गई।

दानिश के साथ 46 अन्य भारतीय छात्र भी युद्धग्रस्त खारकीव से सुरक्षित निकलने में कामयाब हो गए। बृहस्पतिवार को सादिक ने अमर उजाला से बात की तो बताया कि उन्होंने जब बेटे को सुझाव दिया था तो मन में सोच लिया था कि दानिश फौजी का बेटा है वह उनके सुझाव का पूरी तरह अनुपालन करेगा। बृहस्पतिवार को जब दानिश ने पिता को बताया कि वह 46 अन्य छात्रों के साथ यूक्रेन से निकल कर रोमानिया पहुंच गया था तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed