फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   15 school vehicle operators visited the office after their registrations were suspended.

Budaun News: पंजीयन निलंबित होने पर 15 स्कूली वाहन संचालक पहुंचे कार्यालय

Tue, 25 Aug 2026 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
15 school vehicle operators visited the office after their registrations were suspended.
बदायूं। परिवहन विभाग के 68 स्कूली वाहनों के पंजीयन निलंबित करने का असर नजर आने लगा है। स्कूल संचालक वाहनों का संचालन नहीं कर पा रहे थे, ऐसे में संचालक वाहनों की फिटनेस सहित अन्य मरम्मत कार्य दुरुस्त कराने एआरटीओ कार्यालय पहुंच रहे हैं। सोमवार को 15 स्कूल वाहन संचालकों ने कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।
विज्ञापन



जिले में सैकड़ों बच्चे फिटनेस फेल वाहनों में स्कूल जा रहे थे। इसके कारण इन वाहनों संचालकों के प्रति एआरटीओ हरिओम ने कार्रवाई करते 68 स्कूली वाहनों का पंजीयन निरस्त कर दिया। एआरटीओ हरिओम ने पंजीयन निरस्त करने के बाद करीब 15 वाहन स्वामियों ने कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन

इनमें से पांच वाहन संचालकों ने गाड़ी बेचने की बात कही, वहीं 10 वाहन संचालकों ने जानकारी दी उनके वाहन अब स्कूलों में नहीं चल रहे हैं। चार स्कूली वाहन संचालकों ने एआरटीओ कार्यालय में पहुंचकर अपने वाहनों की फिटनेस पूरी कराई। एआरटीओ हरिओम ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed