फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Digital evidence presented in court; hearing to be held on September 1.

Budaun News: डिजिटल साक्ष्य अदालत में पेश, एक सितंबर को होगी सुनवाई

Tue, 25 Aug 2026 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Digital evidence presented in court; hearing to be held on September 1.
बदायूं। एचपीसीएल में हुए दोहरे हत्याकांड में सोमवार को जिला जज विवेक संगल की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान प्रकरण से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य अदालत के समक्ष पेश किए गए। चार पेन ड्राइव दाखिल की गईं, जिन्हें रिकॉर्ड में ले लिया गया। हालांकि, कोर्ट में गवाह की गवाही नहीं हो सकी। अदालत ने पत्रावली का अवलोकन करने के बाद मामले की अगली सुनवाई के लिए एक सितंबर की तारीख नियत की है।
विज्ञापन

अगली सुनवाई में मामले से जुड़े साइट इंस्पेक्शन (मौका मुआयना) के प्रार्थना पत्र पर निर्णय आने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा संबंधित गवाह लोकेश के भी अदालत में पेश होने के बाद बयान दर्ज होने की संभावना है। हत्याकांड में डिजिटल साक्ष्य अदालत में दाखिल होने के बाद अब आगामी सुनवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अदालत के निर्देश पर पूरे विवरण के साथ चार पेन ड्राइव दाखिल की गईं।
विज्ञापन

बता दें कि मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी गांव स्थित सीबीसी प्लांट में 12 मार्च को मुख्य आरोपी अजय प्रताप ने प्लांट में घुसकर उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता और सहायक मुख्य प्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed