{"_id":"5ea4730e8ebc3e902c207e56","slug":"ujhani-sabji-mandi-will-be-open-from-two-am-at-night-badaun-news-bly4038387141","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउनः उझानी मंडी में रात दो से सुबह पांच बजे तक मिलेंगी सब्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउनः उझानी मंडी में रात दो से सुबह पांच बजे तक मिलेंगी सब्जियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कृषि उत्पादन मंडी समिति में फुटकर सब्जी खरीदने वालों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब थोक बाजार में किसानों से माल खरीदने के लिए केवल ठेले वालों को प्रवेश मिलेग। मंडी लगने का समय भी बदल दिया गया है। अब रात दो से सुबह पांच तक थोक सब्जी मंडी लगेगी।
कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है। बावजूद इसके सब्जी मंडियों में भीड़ उमड़ रही है। इसकी खास वजह यह है कि फुटकर में सब्जी खरीदने वाले थोक मंडी पहुंच रहे हैं। पिछले कई दिनों से उझानी सब्जी मंडी में फुटकर में सब्जियों के खरीददारों की भीड़ बढ़ती जा रही थे। भीड़ में शामिल अधिकतर लोग बिना मॉस्क के होते हैं। इससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा था। चार दिन पहले सीओ सर्वेंद्र कुमार के निर्देश पर पुलिस ने डंडे फटकार कर मंडी में जमा लोगों को दौड़ाया था। इसको देखते हुए मंडी प्रशासन ने थोक सब्जी लगने का समय बदल दिया। शनिवार भोर में ही उझानी कस्बा और आसपास इलाके के किसान सब्जियां लेकर मंडी पहुंच गए। सुबह पांच बजे तक बिक्री होने के बाद मंडी बंद कर दी गई। सुबह को कुछ लोग फुटकर में सब्जी खरीदने पहुंचे थे, जिन्हें मंडी गेट से बैरंग लौटा दिया गया।
थोक सब्जी मंडी के समय में बदलाव से लोगों की भीड़ पर काफी कम हुई है। फुटकर में सब्जियां खरीदने वालों को मंडी में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। लॉकडाउन तक यहीं व्यवस्था लागू रहेगी। - आरके तिवारी, मंडी सचिव