फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ujhani railway station will soon be seen in a new form

Budaun News: जल्द नए रूप में दिखेगा उझानी रेलवे स्टेशन

Mon, 05 Feb 2024 03:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 05 Feb 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Ujhani railway station will soon be seen in a new form
गांव पूर्वी खेड़ा में काबिंग करती वन विभाग की टीम। संवाद
उझानी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। डेढ़-दो महीना में पूरा परिसर जहां नए रूप में दिखेगा। वहीं, यात्रियों को बेहतर सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन

जीर्णोद्धार का काम पिछले साल शुरू हुआ था। सबसे पहले प्लेटफार्म के उच्चीकरण का काम करीब एक करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुआ। इसके डेढ़-दो महीना बाद ही अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूरे परिसर के कायाकल्प और अत्याधुनिक सुविधाओं को लेकर केंद्र सरकार ने 3.63 करोड़ रुपये अवमुक्त किए। पूरे भवन का कायाकल्प, अत्याधुनिक टॉयलेट, सोलर सिस्टम, प्लेटफार्म और दीवारों पर टाइल्स, बुकिंग हॉल, पार्किंग स्टैंड के अलावा दो गेट का निर्माण शामिल है। टिकट बुकिंग हॉल, दोनों गेट और कायाकल्प का काम अधिकतर पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

पुराने मेन गेट को बंद कर निकास और प्रवेश के लिए अलग से गेट तैयार कर आसपास की बाउंड्री पर लोहे की ग्रिल लगाने का काम भी पिछले दिनों पूरा हो गया। निर्माण कार्य में जुटे निजी संस्था के कारिंदों की मानें तो डेढ़-दो महीना में पूरा परिसर नए रूप में दिखेगा। पेयजल की सुविधा भी बेहतर होगी। परिसर में दो स्थानों में वाटर कूलर लगने हैं। पिछले दिनों इंजीनियरों की टीम ने निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की पुकार... फुटब्रिज बनाओ सरकार
रेलवे स्टेशन पर ब्रॉडगेज की यूं तो चार लाइनें हैं, लेकिन यात्रियों को सुविधाजनक एक ही प्लेटफार्म है। एक लाइन गुड्स, तो दूसरी रनथ्रू और तीसरी पर क्रासिंग के दौरान एक अन्य ट्रेन को रोकने की व्यवस्था है। प्लेटफार्म नंबर एक पर अगर पहले से ही ट्रेन मौजूद है तो दूसरी तरफ से किसी और ट्रेन के यहां ठहराव की स्थिति में यात्रियों को फुटपाथ पर उतरना और ट्रेन में चढ़ना पड़ता है। एक-दो बार हादसा भी हो चुका है। हादसे की चपेट में आने से बचे यात्रियों में नवीन कुमार ने बताया कि ओवर फुटब्रिज बनने से ही समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed