फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ujhani railway station OHE wiring work Complete

उझानी रेलवे स्टेशन पर ओएचई वायरिंग का काम पूरा, बमियाना तक दौड़ेगा 25 हजार वोल्ट का करंट

Mon, 02 Mar 2020 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Ujhani railway station OHE wiring work Complete
उझानी (बदायूं)। बरेली-कासगंज ब्रॉडगेज लाइन पर उझानी यार्ड में रविवार देर रात ओएचई वायरिंग का काम पूरा हो गया। इसके लिए शनिवार रात करीब नौ बजे जुटे इंजीनियरों समेत कर्मचारियों की टीम ने बारिश के दौरान भी वायरिंग के काम को नहीं रोका। रेल विकास निगम के मैनेजर जगन्नाथ मिश्रा ने तय समय सीमा में वायरिंग का कार्य पूरा हो जाने पर टीम के सदस्यों की तारीफ की। अब, जल्द ही कासगंज से बमियाना तक ओएचई लाइन 25 हजार वोल्ट से चार्ज होने लगेगी।
विज्ञापन

रेलवे के उझानी यार्ड में ओएचई लाइन की वायरिंग का काम शनिवार रात करीब नौ बजे शुरू हुआ था। रेल विकास निगम के मैनेजर जगन्नाथ मिश्रा के नेतृत्व में इंजीनियरों समेत ने काम शुरू किया ही था कि आधा घंटा बाद ही बारिश होने लग गई। तेज बारिश में करीब एक घंटा तक कार्य प्रभावित रहा, लेकिन हल्की बूंदाबांदी के बीच कर्मियों ने कार्य पर ब्रेक नहीं लगने दिया। यार्ड की दो लाइनों पर तो रात में वायरिंग को अंतिम रूप दे दिया गया। इसके बाद रविवार सुबह से लेकर देर रात तक इंजीनियरों और कर्मचारियों ने गुड्स समेत तीसरी लाइन पर भी वायरिंग कर दी। बता दें कि उझानी यार्ड शुरू से ही ओएचई लाइन को लेकर चुनौती साबित हो रहा था। मैनेजर मिश्रा ने बताया कि उझानी यार्ड में वायरिंग पूरी नहीं होने की वजह से ही बमियाना तक लाइन को 25 हजार वोल्ट से चार्ज करने दिक्कत आ रही थी। उम्मीद है कि छह मार्च को कासगंज से बमियाना तक ओएचई लाइन पर 25 हजार वोल्ट का करंट दौड़ने लगेगा। लगातार 20 घंटे तक वायरिंग पूरी करने में जुटी टीम में साइट मैनेजर अभय कांत झा, साइट इंजीनियर चंद्रभान, यातायात निरीक्षक अरुण सेन गुप्ता, आरपी मिश्रा, कार्यदायी संस्था कल्पतरू के प्रोजेक्ट मैनेजर हीरालाल मिश्रा, मलय लंका और स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

तीन बार बंद करना पड़ा अढौली फाटक, लगा जाम
उझानी। यहां स्टेशन पर ओएचई लाइन की वायरिंग पूरी करने के लिए रविवार सुबह से लेकर दोपहर तक इंजीनियरों ने तीन बार अढौली फाटक बंद कराया। सबसे पहले सुबह में नौ बजे करीब 20 मिनट, फिर दोपहर में 25 मिनट तो अपराह्न में भी 20 मिनट के लिए जब फाटक बंद हुआ तो उझानी-कादरचौक रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed