{"_id":"586270814f1c1b2a41eec6be","slug":"ujhani-dumping-ground-approves-construction-of-boundary","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी डंपिंग ग्राउंड पर बाउंड्री निर्माण को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उझानी डंपिंग ग्राउंड पर बाउंड्री निर्माण को मंजूरी
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पालिका बोर्ड ने वार्डों में 12 सौ कंबल वितरण का निर्णय भी लिया
नगर पालिका परिषद बोर्ड ने बमनौसी रोड पर पांच साल पहले खरीदी गई जमीन पर बने डंपिंग ग्राउंड की बाउंड्री के निर्माण का निर्णय लिया है।
मंगलवार को हुई बोर्ड की बैठक में पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल की ओर से रखे गए डंपिंग ग्राउंड की बाउंड्री के निर्माण के प्रस्ताव को सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंजूर कर दिया। पालिका ने डंपिंग ग्राउंड के लिए करीब पांच साल पहले पांच बीघा भूमि बमनौसी रोड पर क्रय की थी। डंपिंग ग्राउंड की बाउंड्री का निर्माण भी जल्द शुरू करा दिया जाएगा। बोर्ड ने पालिका कोष से 12 सौ कंबल खरीदकर उन्हें प्रत्येक बार्ड में सदस्यों की सहमति पर वितरित कराने का फैसला किया है। पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल ने भी सदस्यों को सरकारी स्तर से बेहतर सुविधा मुहैया कराने का भरोसा दिलाया। बैठक में ईओ संजय कुमार तिवारी, जेई विनय सक्सेना, सफाई निरीक्षक संजीव कुमार, राजेश कुमार जौहरी, पालिका सदस्यों में प्रवीण मित्तल, अरुण अग्रवाल, रामप्रवेश यादव, हरपाल सिंह, विशन कुमार, इसरार, सत्येंद्र गुप्ता, मुन्ने अली, रामकृष्ण, पूजा गुप्ता, मीरजहां, नफीस अहमद, रामनाथ, चंदगीराम और ओमप्रकाश अदलखा आदि सदस्य मौजूद रहे।