{"_id":"6aa06d7bee719f106f08b6b0","slug":"two-youths-nabbed-while-stealing-iron-from-pcfs-vimco-factory-badaun-news-c-123-1-sbly1035-172605-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पीसीएफ की विमको फैक्टरी से लोहा चुराते दो युवक दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पीसीएफ की विमको फैक्टरी से लोहा चुराते दो युवक दबोचे
विज्ञापन
उझानी। पीसीएफ की बंद पड़ी विमको फैक्टरी परिसर से लोहे का सामान चुराते ई-रिक्शा चालक समेत दो युवकों को कर्मचारी ने दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके से भागे दो अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
फैक्टरी के प्रभारी सुधीर कुमार ने पुलिस को बताया कि घटना दो दिन पहले सुबह करीब नौ बजे की है। फैक्टरी में उनके सहायक रामप्रकाश मौके पर पहुंचे तो उन्हें ई-रिक्शा में लोहे का सामान लादकर बाहर निकलते दो युवक नजर आए। रामबाबू के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने ई- रिक्शा समेत दो को दबोच लिया। फोन करके मौके पर पुलिस कर्मियों को भी बुला लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने और मौके पर से भागे दो साथियों के नाम और पते भी पुलिस कर्मियों को बता दिए।
पुलिस ने फैक्टरी प्रभारी की तहरीर पर मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव ज्योरा पारवाला निवासी खेतल, महजूदा गूजर निवासी संजीव, कोतवाली क्षेत्र के गांव फकीराबाद के बाबू और मंगली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि ई- रिक्शा चालक संजीव और मंगली को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। वहीं मौके से भागे दो अन्य आरोपियों के लिए दबिश दी जा रही है।