{"_id":"65d124e369e3d6393102b1d4","slug":"two-youths-cheated-30-thousand-rupees-from-a-woman-in-the-bank-badaun-news-c-123-1-sbly1035-113634-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बैंक में महिला से दो युवकों ने ठग लिए 30 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बैंक में महिला से दो युवकों ने ठग लिए 30 हजार रुपये
Sun, 18 Feb 2024 02:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
कछला में ठगी की शिकार गुड्डो देवी और उनका बेटा।
उझानी। कछला की प्रथमा ग्रामीण बैंक में शनिवार पूर्वाह्न एक महिला से 30 हजार रुपये ठग लिए गए। उसने रुपये निकासी का जिन युवकों से फार्म भरवाया, वही उसे रूमाल में कागज के टुकड़े बांधकर थमा गए और उसके 30 हजार रुपये ले गए।
कछला के बार्ड नंबर- सात निवासी गुड्डो देवी पत्नी ध्रुव सिंह शनिवार को अपने बेटे के साथ खाते से 30 हजार रुपये निकालने के लिए बैंक गईं थीं। गुड्डो ने बैंक में पहले से मौजूद दो युवकों में से एक से रुपये निकालने के लिए विड्राल फार्म भरवाया। इसके बाद महिला ने रुपये निकाल लिए। गुड्डो ने बताया कि उसी दौरान दोनों युवक फिर उनके पास आ गए और सफेद रूमाल की पोटली देकर कहा कि इसमें डेढ़ लाख रुपये हैं।
इसके बाद गुड्डो से 30 हजार रुपये लेकर यह कहते हुए बैंक से बाहर चले गए कि अभी लौटकर अपने रुपये जमा कर देंगे। काफी देर बाद भी जब दोनों युवक बैंक नहीं लौटे तो गुड्डो ने रूमाल खोला। उसके अंदर रुपये नहीं, बल्कि नोटों के साइज के कागज के टुकड़े निकले। गुड्डो ने इसकी सूचना परिजनों को दी तो वे तुरंत बैंक पहुंचे और युवकों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। गुड्डो ने दोनों अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दे दी है।