फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two women killed and six injured in school bus and car collision in Budaun

Budaun News: स्कूल बस और कार की टक्कर में दो महिलाओं की मौत, छह लोग घायल

Tue, 21 Mar 2023 01:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 21 Mar 2023 01:25 PM IST
सार

कार में सवार महिलाएं स्वयं सहायता समूह के कार्य से सोमवार को कार से विकास भवन जा रही थीं। इसी दौरान नवादा बिजली घर के पास पटेल चौक की ओर से आ रही स्कूल से कार की टक्कर हो गई। 

विज्ञापन
Two women killed and six injured in school bus and car collision in Budaun
घायलों को कार से निकलते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में स्कूल बस और कार की भिड़ंत में कार सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच महिलाओं समेत छह लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मृतकों के परिजनों ने स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह से समझाकर उन्हें शांत कराया।

विज्ञापन


वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव बरौर की रहने वाली महिलाएं स्वयं सहायता समूह के कार्य से सोमवार को कार से विकास भवन जा रही थीं। सुबह साढ़े करीब नौ बजे बाईपास पर नवादा बिजली घर के पास पटेल चौक की ओर से आ रही स्कूल बस और कार में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि स्कूल बस में बैठे 28 बच्चे सुरक्षित रहे। हादसे में कार सवार बरौर गांव की संगीता देवी, मुनीषा, छोटी, विनीता, पूनम, ममता देवी, सुशीला और चालक सौरभ निवासी मीरापुर (वजीरगंज) गंभीर घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बरेली ले जाते वक्त घायल सुनीता की मौत 

राहगीरों ने कार में फंसे घायलों को निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां से संगीता (34) की हालत गंभीर देखते हुए बरेली रेफर कर दिया गया। सुबह करीब 11 बजे परिजन उन्हें लेकर बरेली जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। देर शाम करीब सवा सात बजे जिला अस्पताल में भर्ती मुनीषा (26) ने भी दम तोड़ दिया।

मुनीषा की मौत के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर सीओ सिटी आलोक मिश्रा सदर कोतवाल राजकुमार तिवारी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया।

हालांकि इस मामले में अभी परिजन की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। सीओ सिटी ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है। फरार बस चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed