फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two-wheelers will be prohibited on the Ganga Expressway.

Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे पर दो पहिया वाहनों पर रहेगी रोक

Tue, 21 Apr 2026 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two-wheelers will be prohibited on the Ganga Expressway.
नवनीत गुप्ता
बदायूं। गंगा एक्सप्रेसवे का हरदोई जिले से 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पण प्रस्तावित है। यह परियोजना प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों को सीधे जोड़ते हुए आवागमन, व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों में बड़ा बदलाव लाएगी।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस-वे को 120 किमी प्रति घंटा की स्पीड के अनुसार डिजाइन किया गया है। जहां पहले मेरठ से प्रयागराज का सफर 10-12 घंटे का था, अब 6-7 घंटे में पूरा हो सकेगा। डीएम अवनीश राय ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा कारणों के चलते बाइक सवार लोगों को चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी ऐसे आदेश सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई लगभग 594 किलोमीटर है। यह मेरठ-बुलंदशहर मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग-334) पर स्थित जनपद मेरठ के बिजौली ग्राम से प्रारंभ होता है। यह प्रयागराज बाइपास (राष्ट्रीय राजमार्ग-19) पर जनपद प्रयागराज के जुड़ापुर दांदू ग्राम के समीप तक विस्तृत है। जिले से करीब 95 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेस-वे निकला है। यह परियोजना प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों के बीच आवागमन को अत्यंत सुगम और तेज बनाएगी। इसके जल्द शुरू होने से लोगों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----व्यापारी बोले- विकास के लिए मील का पत्थर होगा साबित -----

बदायूं, अनाज की बड़ी मंडी होने से यहां के व्यापारियों को काफी सुगमता मिलेगी। एक्सप्रेस-वे शुरू होने से बदायूं की सीधे कॉन्क्टेविटी मेट्रो शहरों से हो जाएगी। इससे कारोबार के साथ पर्यटन क्षेत्र भी विकसित होगा। - नवनीत गुप्ता, जिलाध्यक्ष, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल


गंगा एक्सप्रेस-वे शुरू होने से उसके समीप औद्योगिक गलियारे में नए उद्योग स्थापित होंगे।। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। इससे बदायूं क्षेत्र में विकास के नए रास्ते खुलेंगे। व्यापारियों को भी फायदा होगा। - रूपेंद्र सिंह लांबा, व्यापारी


गंगा एक्सप्रेस-वे 29 अप्रैल से चालू होने से व्यापारी वर्ग को काफी राहत मिलेगी। देश व प्रदेश की राजधानी लखनऊ एवं मेरठ का बहुत बड़ा व्यापार बदायूं से होता है। इसके चलते निश्चित रूप से व्यापारियों को काफी सहूलियत मिलेगी। - राजेश गुप्ता, व्यापारी


गंगा एक्सप्रेस-वे से व्यापारियों को अत्यधिक लाभ मिलेगा। जहां मेरठ, लखनऊ व प्रयागराज की दूरी कम हुई है, वहां सफर तय करने में समय भी कम लगेगा। हाईकोर्ट में मुकदमे आदि की पैरवी कर व्यापारी एक ही दिन में वापसी भी कर सकेंगे। - सर्वेश गुप्ता, व्यापारी



गंगा एक्सप्रेस-वे से ट्रांसपोर्ट का किराया कम लगेगा। व्यापार के नए रास्ते भी खुलेंगे। चूंकि एक्सप्रेस का बहुत बड़ा हिस्सा बदायूं से गुजर रहा है, इससे स्वाभाविक रूप से बदायूं के व्यापारियों को खासा लाभ मिलेगा। - अवधेश कुमार वर्मा, व्यापारी

नवनीत गुप्ता

नवनीत गुप्ता

नवनीत गुप्ता

नवनीत गुप्ता

नवनीत गुप्ता

नवनीत गुप्ता

नवनीत गुप्ता

नवनीत गुप्ता

नवनीत गुप्ता

नवनीत गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed