फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two thousand copies of 20 points

20 अंक तक नकल के दो हजार रुपये

Sat, 20 Feb 2016 11:25 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sat, 20 Feb 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
 Two thousand copies of 20 points
यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रशासन की सख्ती के चलते नकल माफिया अभी तक कामयाब नहीं हो सके हैं। इस बीच वजीरगंज के एक केंद्र पर दो हजार रुपये लेकर नकल कराने की शिकायत को डीआईओएस ने गंभीरता से लिया है। इसकी जांच दातागंज राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को सौंपी है। शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के साढ़े सात सौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मंगलवार को हाईस्कूल गणित के होने वाले पेपर में भी नकल माफियाओं के इरादों पर पानी फेरने को विभागीय अधिकारियों ने पूरी योजना बना ली है। बदनाम केंद्रों पर सचल दल सुबह से ही पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल वाणिज्य और इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र का पेपर था। कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार हाईस्कूल में 573 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 524 ने परीक्षा दी। 49 अनुपस्थित रहे। इसी तरह इंटर में पंजीकृत 5274 में 4575 ने परीक्षा दी। 699 अनुुपस्थित रहे। इधर, वजीरगंज के नत्थूलाल सेवक इंटर कॉलेज में दो हजार रुपये लेकर 20 अंकों की नकल कराने की शिकायत डीआईओएस वीना यादव तक पहुंची। इस बारे में पूछे जाने पर डीआईओएस ने बताया कि शिकायत पर उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज दातागंज के प्रधानाचार्य एसपी सिंह को जांच सौंपी है। यदि जांच में शिकायत सही पाई जाती, तो आरोपियों को किसी कीमत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार को हाईस्कूल गणित का मुख्य पेपर है। इस पेपर में नकल न हो इसके लिए भी विभाग ने पूरी योजना बना ली है। सूत्रों ने बताया कि जिले के बदनाम केंद्रों पर पेपर शुरू होते ही सचल दल पहुंच जाएंगे ताकि नकल माफिया किसीभी तरह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed