फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two teenagers drowned while bathing in the Ganga at Kachla Ghat Budaun

Budaun News: कछला घाट पर गंगा स्नान के दौरान दो किशोर डूबे, एक की मौत, दूसरा लापता

Thu, 20 Apr 2023 12:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 20 Apr 2023 12:43 PM IST
सार

बदायूं के कछला घाट पर गुरुवार की सुबह गंगा नदी में स्नान के दौरान दो कि तेज बहाव में बह गए। मौके पर मौजूद परिवार वालों के शोर मचाने पर कुछ गोताखोर नदी में कूद पड़े। गोताखारों ने कड़ी मशक्कत कर एक श्रद्धालु को बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दूसरे का पता नहीं चला है। गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन
Two teenagers drowned while bathing in the Ganga at Kachla Ghat Budaun
गौरीशंकर और राजेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में पारिवारिक परंपरा के तहत गुरुवार को देवता को स्नान कराने के लिए पहुंचे हाथरस जिले के सादाबाद क्षेत्र के श्रद्धालुओं में 16 वर्षीय राजेश कुशवाहा और उसका भांजा आगरा का गौरीशंकर बह गया। परिजनों के शोर मचाने पर जुटे गोताखोरों ने खोजबीन भी शुरू कर दी। गोताखोरों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद राजेश को खोज निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लापता गौरीशंकर की तलाश में जुटे गोताखोरों को शाम तक सफलता नहीं मिल पाई। सूचना के बाद दोनों के रिश्तेदार भी घाट पर आ गए।

विज्ञापन


हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ। मृतक राजेश कुशवाहा पुत्र स्व. नेत्रपाल कुशवाहा हाथरस जिले में सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव ऊंचागांव रसमई का निवासी था। उसके बड़े भाई नीरज ने पिछले देवता का गंगा में स्नान कराने का संकल्प लिया था। इसी के तहत वह प्राइवेट वाहनों से परिजनों और रिश्तेदारों के साथ आया। रिश्तेदारों में उसका 15 साल का भांजा गौरीशंकर (15) पुत्र रामेश्वर भी शामिल था। दोनों नहाते समय बह गए।
विज्ञापन


Budaun News: मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर भूसा लदी डीसीएम से टकराई मैजिक, तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास मौजूद परिजनों ने शोर मचाया तो गोताखोरों ने खोजबीन शुरू कर दी। कछला चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पंखियानगला से भी गोताखोरों को बुला लिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद राजेश के शव को बरामद कर लिया गया। गौरीशंकर की तलाश में एक दर्जन गोताखोरों को खोजबीन में लगाया गया। प्राइवेट मोटर वोट से भी सर्चिंग आपरेशन चलाया जा रहा है। बताते हैं जहां हादसा हुआ, वहां गहराई अधिक थी। पिछले कुछ दिनों से जलस्तर से भी बढ़ा हुआ है। राजेश के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed