फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Case registered against six people for refusing to hand over possession after execution of sale deed.

Budaun News: बैनामा कराने के बाद कब्जा देने से किया मना, छह पर केस दर्ज

Fri, 02 Oct 2026 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Case registered against six people for refusing to hand over possession after execution of sale deed.
बदायूं। मकान बेचने के नाम पर करीब 10 लाख रुपये लेने, बैनामा कराने के बाद भी खरीदार को कब्जा न देने और बाद में संपत्ति को लेकर भाइयों के बीच अदालत में विवाद चलने की बात कहने का आरोप है। इस मामले में अदालत के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने उझानी के सरफुद्दीन नगला मजरा सकरी निवासी फूल सिंह, धूम सिंह, संजीव, नीरज और कादरचौक के इस्माईलपुर छोटे व फहीममुद्दीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जवाहरपुरी निवासी अमित माहेश्वरी ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि फूल सिंह और धूम सिंह सगे भाई हैं। दोनों ने अपने परिचितों के माध्यम से उझानी के सरफुद्दीन नगला स्थित मकान बेचने की बात कही थी। मकान का सौदा करीब 10 लाख रुपये में तय हुआ।
विज्ञापन

आरोप है कि सात मई को अमित ने एक लाख 80 हजार रुपये नकद दिए, जबकि बाकी रकम चेक के माध्यम से दी गई। इसके बाद 25 जुलाई को मकान का रजिस्टर्ड बैनामा भी करा दिया गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, बैनामा होने के बाद उसने मकान पर कब्जा दिलाने के लिए आरोपियों से कई बार संपर्क किया, लेकिन उसे लगातार टाला जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार कहने के बाद धूम सिंह ने बताया कि संपत्ति को लेकर दोनों भाइयों के बीच सिविल अदालत में विवाद चल रहा है। मामला निस्तारित होने के बाद ही कब्जा दिया जाएगा। अमित का आरोप है कि बैनामा कराते समय उसे संपत्ति से जुड़े किसी विवाद या रोक की जानकारी नहीं दी गई। रकम लेने के बावजूद न तो मकान पर कब्जा दिया गया और न ही धनराशि ही लौटाई गई।

अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस भेजने के बाद भी समाधान नहीं हुआ। पुलिस अधिकारियों से शिकायत पर कार्रवाई न होने के बाद उसने न्यायालय का रुख किया। एएसपी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक योगेश कुमार को दी गई है। शिकायतकर्ता से लेन-देन के साक्ष्य लेकर विवेचना के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed