फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The Civil Judge distributed fruits and clothes to the elderly.

Budaun News: सिविल जज ने वृद्धजनों को फल और कपड़े बांटे

Fri, 02 Oct 2026 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The Civil Judge distributed fruits and clothes to the elderly.
कछला में वृद्धा आश्रम पर कपड़ों का वितरण किया।संवाद
कछला। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बृहस्पतिवार को कछला गंगा घाट स्थित वृद्ध आश्रम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सिविल जज अंकित रस्तोगी वृद्ध आश्रम पहुंचे। उन्होंने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों से बातचीत कर उनका हाल जाना और फल, कपड़े व शॉल वितरित किए। निरीक्षण के दौरान शौचालय गंदे मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा अधीक्षक महेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी गई। सिविल जज ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए शिविर की सराहना की। सिविल जज ने वृद्ध आश्रम का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान शौचालय गंदे मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को स्वच्छ वातावरण और जरूरी सुविधाएं मिलनी चाहिए। इस मौके पर फार्मासिस्ट चंद्र प्रकाश, महेश गौतम, मुनीश राघव समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीडीवी काॅलेज में वृद्धजनों के सम्मान की दिलाई शपथ
बिल्सी। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बृहस्पतिवार को भूदेवी वार्ष्णेय (बीडीवी) इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं और स्टाफ सदस्यों को वृद्धजनों के सम्मान, गरिमा, अधिकारों और उनके प्रति संवेदनशील व्यवहार की शपथ दिलाई गई।
प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा ने कहा कि वृद्धजन, परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन के अनुभव, संघर्ष और संस्कार नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से बुजुर्गों के प्रति सम्मान और आत्मीयता का भाव बनाए रखने का आह्वान किया। इस मौके पर काॅलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संवाद





बिल्सी सीएचसी पर भी हुआ आयोजन



बिल्सी। एचसी पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि वृद्धजन परिवार और समाज की महत्वपूर्ण धरोहर हैं। उनके स्वास्थ्य और सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उम्र बढ़ने के साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं, इसलिए वृद्धजनों को नियमित स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए। साथ ही परिवार के सदस्यों को भी उनके प्रति संवेदनशील व्यवहार करना चाहिए। इस मौके पर डॉ. प्रेमपाल सिंह, डॉ. अपूर्व राणा, लता सक्सेना, प्रतीक्षा भारद्वाज, दुर्गेश सक्सेना, भुवनेश आदि मौजूद रहे। संवाद

कछला में वृद्धा आश्रम पर कपड़ों का वितरण किया।संवाद

कछला में वृद्धा आश्रम पर कपड़ों का वितरण किया।संवाद

कछला में वृद्धा आश्रम पर कपड़ों का वितरण किया।संवाद

कछला में वृद्धा आश्रम पर कपड़ों का वितरण किया।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed