{"_id":"6abec43728c2b9c50e07837f","slug":"the-animal-husbandry-minister-issued-instructions-to-take-action-against-three-officials-including-the-cvo-and-bdo-badaun-news-c-123-1-sbly1001-174478-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पशुधन मंत्री ने सीवीओ व बीडीओ समेत तीन पर कार्रवाई के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पशुधन मंत्री ने सीवीओ व बीडीओ समेत तीन पर कार्रवाई के दिए निर्देश
विज्ञापन
ब्यौर गोशाला का निरीक्षण करते पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह। संवाद
म्याऊं/बिनावर। अभिगांव और ब्यौर की गोशालाओं में गोवंशों की मौत का मामला शासन तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बृहस्पतिवार को पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने दोनों गोशालाओं का निरीक्षण किया। मंत्री ने गोवंशों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से मौतों की वजह पूछी।
व्यवस्थाओं में कमी मिलने पर उन्होंने सीडीओ को सीवीओ, बीडीओ और एडीओ पंचायत के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि मामले की रिपोर्ट वह स्वयं भी शासन को भेजेंगे।
ब्लॉक म्याऊं के अभिगांव गोशाला में कैबिनेट मंत्री ने चारा, पानी, शेड और गोवंशों के रहने की व्यवस्था देखी। अधिकारियों से पूछा कि लगातार बारिश के दौरान गोवंशों को सुरक्षित रखने के लिए पहले से पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए। पशु चिकित्सक ने बताया कि करीब 40 घंटे तक लगातार बारिश होने से गोशाला में पानी और कीचड़ भर गया था। लंबे समय तक बारिश में भीगने के कारण कमजोर गोवंश ठंड की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हुई। मंत्री ने इस स्पष्टीकरण पर अधिकारियों से सवाल किया कि जब बारिश और ठंड का पूर्वानुमान था तो गोवंशों को बचाने के लिए पहले से पर्याप्त टिन शेड क्यों नहीं लगाए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गोशालाओं में व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी तय है और लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई होगी।