फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two state highways will be widened, proposal sent to PWD

Budaun News: दो राज्यमार्गों का किया जाएगा चौड़ीकरण, लोनिवि में भेजा प्रस्ताव

Sun, 24 Aug 2025 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Two state highways will be widened, proposal sent to PWD
बदायूं। जिले के लोगों को जल्द ही जाम की समस्या से राहत मिल सकेगी। लंबे समय से प्रतीक्षित दोनों प्रमुख राज्यमार्गों के चौड़ीकरण का रास्ता साफ होने दी उम्मीद है। इस दिशा में केंद्रीय राज्यमंत्री ने पहल करते हुए प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग से पत्राचार किया है। विभाग की ओर से इन मार्ग के चौड़ीकरण के लिए भी कार्य योजना बनाकर शासन को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

जिले में होकर गुजरा 63 किलोमीटर का राज्यमार्ग- 19 शाहबाद से बिसौली होते हुए कछला तक है। दूसरा राज्यमार्ग- 43 मुरादाबाद से फर्रुखाबाद तक बदायूं होकर गुजरता है। जिले में इसकी लंबाई करीब 55 किलोमीटर है। इन मार्ग बदायूं को पड़ोसी जिलों को जोड़ते हैं। इन राज्यमार्गों पर रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। भारी वाहनों और लगातार बढ़ते ट्रैफिक के कारण अक्सर इन मार्गों पर जाम की स्थिति है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता और व्यापारिक गतिविधियों पर भी असर पड़ता है। इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कुछ महीने पहले पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा था। उसके बाद विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। उसकी स्वीकृति होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। बिसौली के हरवीर सिंह, सोहन सिंह का कहना है कि चौड़ीकरण के बाद जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। कछला की करन शर्मा और वीर सिंह का कहना है कि चौड़े मार्ग बनने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी। साथ ही यात्रा का समय घटेगा और वाहनों की आवाजाही और सुगम होगी। साथ ही किसानों को भी अपनी उपज मंडियों और अन्य बाजारों तक पहुंचाने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed