{"_id":"63ea8febae1752746a0ab9fa","slug":"two-shrines-in-the-middle-of-ganga-expressway-will-be-removed-badaun-news-c-4-1-63092-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: हटाए जाएंगे गंगा एक्सप्रेस-वे के बीच में आए दो धर्मस्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: हटाए जाएंगे गंगा एक्सप्रेस-वे के बीच में आए दो धर्मस्थल
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
(13 बीडीएन-19) मंदिर परिसर में साधु संतो से बात करते नायब तहसीलदार।संवाद
Link Copied
बदायूं। मेरठ से प्रयागराज तक बन रहे गंगा एक्सप्रेस-वे के बीच में बिसौली इलाके में भी दो धर्मस्थल आए हैं। उन्हें हटाने की कवायद शुरू हो गई है। उनके लिए आसपास जगह देखी जा रही है।
विज्ञापन
सोमवार को नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव और लेखपाल मोहित कुमार शर्मा नागपुर गांव के नजदीक स्थित धर्मस्थल पर पहुंचे। यह मंदिर कुलेरा ताल के नजदीक में स्थित है। यह वर्षों पुराना मंदिर बताया जा रहा है। उसके पास में ही एक छोटा मंदिर है। सोमवार को मंदिर पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने पुजारी चुलबुल दास से जानकारी ली। इसकी सूचना पर गांव के तमाम लोग आ गए। उन्होंने पहले मंदिर बनवाने की मांग की। नायब तहसीलदार ने बताया कि इसके लिए जगह देखी जा रही है। जगह देखकर नए स्थान पर मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। उसके बाद देवी देवताओं की मूर्तियों को स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।