फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two schools in the name of panting Tucked away on funds

दो स्कूलों में पुताई के नाम  पर डकार ली धनराशि

Wed, 10 Aug 2016 11:45 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 10 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
इंचार्ज प्रधानाध्यापक के वेतन से होगी रिकवरी
गैरहाजिर कई शिक्षकों का वेतन भी काटा 

 खंड शिक्षाधिकारी दहगवां ने कई स्कूलों का निरीक्षण किया। लगातार अनुपस्थिति चल रही एक शिक्षिका की सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करने की संस्तुति की है।  साथ ही निरीक्षण के समय गैरहाजिर मिले शिक्षकों का वेतन रोकने की संस्तुति की है। शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार नहीं मिलने पर कई शिक्षकों के वेतन रोकने की भी चेतावनी दी है।
बीईओ विजय कुमार ने प्राथमिक विद्यालय भोगाजीत नगरिया और यहीं के उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां पर पूर्व में तैनात रहे इंचार्ज प्रधानाध्याक हेमंत कुमार ने दोनों स्कूलों की धनराशि निकाल लीं और गत सत्र में पुताई नहीं कराई। फर्नीचर भी क्रय नहीं किया। इस पर शिक्षक के खिलाफ निकाली गई धनराशि  की वेतन से रिकवरी की संस्तुति की है। प्राथमिक स्कूल के शिक्षक कपिल मसीह और वीरेश को शैक्षिक स्तर सही न पाए जाने पर वेतन रोकने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल खनुआ नगला की शिक्षिका अल्का रानी के नियमित स्कूल नहीं आने की शिकायत ग्रामीणों ने की। इस पर उनके वेतन रोकने की संस्तुति की है। शिक्षक चरन सिंह,अखिलेश कुमार को शैक्षिक स्तर में सुधार न होने पर वेतन रोकने की चेतावनी दी। ग्रामीणों की शिकायत पर नियमित स्कूल नहीं आने पर प्राथमिक स्कूल सूरजपपुर टप्पा वैश्य की शिक्षिका डौली का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने की संस्तुति की गई है। प्राथमिक विद्यालय हसनपुर टप्पा वैश्य के प्रधानाध्यापक गौरव सिंह के गैरहाजिर मिलने पर एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की है। प्राथमिक विद्यालय पड़रिया के प्रधानाध्यापक बाबूराम और शिक्षिका प्रियंका का भी अनुस्थित मिलने पर एक दिन का वेतन काटा गया है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक मलखान सिंह का वेतन रोकने की संस्तुति की है। चार दिन से गैरहाजिर शिक्षिका नेहा रानी का वेतन काटा गया है। प्राथमिक विद्यालय शेखूपुरा की शिक्षिका अल्का सिंह बिना किसी सूचना के लगातार अनुपस्थित मिलने पर उनकी सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किए जाने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बीएसए से आज मिलेंगे शिक्षक
बदायूं। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक ) शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण को गुरुवार को बीएसए से मिलेगा। यह जानकारी देते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष कृपाल सिंह और महामंत्री असरार अहमद खां ने बताया कि इससे पहले दोपहर दो बजे स्काउट भवन में पदाधिकारियों की बैठक होगी। इसमें सभी को प्रतिभाग करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed