फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two roadways buses collided while trying to overtake, five passengers injured

Budaun News: ओवरटेक करने की कोशिश में टकराईं दो रोडवेज की बसें, पांच यात्री घायल

Tue, 09 Apr 2024 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Two roadways buses collided while trying to overtake, five passengers injured
कादरचौक-बदायूं मार्ग पर असरासी गांव के नजदीक क्षतिग्रस्त खड़ी रोडवेज बस। संवाद
कादरचौक। बदायूं-कादरचौक मार्ग पर सोमवार सुबह ओवरटेक करने की कोशिश में दो रोडवेज बसें आगे-पीछे से टकरा गईं हादसे में पांच यात्री घायल हो गए। दोनों बसों के चालक मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। थाना पुलिस ने दोनों बसों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हादसा सोमवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। उस दौरान बरेली और टनकपुर डिपो की रोडवेज बस आगरा से लौट रही थी। बदायूं-कछला मार्ग पर रूट डायवर्जन था। इससे दोनों बसों को कछला से कादरचौक मार्ग पर मोड़ दिया गया था। दोनों बसें कादरचौक होते हुए बदायूं की ओर आ रहीं थीं। यात्रियों के मुताबिक- टनकपुर डिपो की रोडवेज बस आगे और बरेली डिपो की पीछे थी। दोनों ही बसों के चालक एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन

बसों में सवार यात्री लगातार बस चालकों को रफ्तार कम करने के लिए कह रहे थे, लेकिन वे सुनने को तैयार नहीं थे। वह लगातार बसों को दौड़ा रहे थे। असरासी गांव के नजदीक पहुंचते ही बरेली डिपो की बस पीछे से टनकपुर डिपो की बस में जा टकराई। बरेली डिपो की बस का अगला हिस्सा और टनकपुर डिपो की बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बरेली डिपो की बस में सवार यात्री ककराला निवासी इकरार, जीशान और बरेली के भोजीपुरा निवासी जाहिद समेत पांच यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद दोनों बसों के चालक कूदकर भाग गए। यात्रियों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पांचों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य यात्री मौके से दूसरे वाहनों में सवार होकर अपने-अपने गंतव्य को चले गए।



पेड़ से टकराई कार, चार लोग घायल
कादरचौक। बदायूं-कादरचौक रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक सोमवार दोपहर एक कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। अलीगढ़ के जाकिर नगर निवासी शादाब, उसकी पत्नी सवी, असद और उसकी पत्नी अजरा व उनके छोटे-छोटे दो बच्चे थे। वह कार से अलीगढ़ से रमजानपुर गांव अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। कार शादाब चला रहे थे। जैसे ही उनकी कार कस्बे से निकलकर पेट्रोल पंप के पास पहुंची कि तभी एक जानवर आने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों दंपती घायल हो गए। उनके बच्चे बाल-बाल बच गए। संवाद

कादरचौक-बदायूं मार्ग पर असरासी गांव के नजदीक क्षतिग्रस्त खड़ी रोडवेज बस। संवाद

कादरचौक-बदायूं मार्ग पर असरासी गांव के नजदीक क्षतिग्रस्त खड़ी रोडवेज बस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed