{"_id":"677441ac6c21dcb1d0072e37","slug":"two-real-brothers-arrested-for-stealing-retired-soldiers-house-badaun-news-c-123-1-bdn1007-131986-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सेवानिवृत्त फौजी के घर चोरी करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सेवानिवृत्त फौजी के घर चोरी करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार
Wed, 01 Jan 2025 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली में खड़े आरोपी। स्रोत-पुलिस
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात बंद पड़े सेवानिवृत्त फौजी के घर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो सगे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी किए गए जेवरात बरामद कर लिए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव जोरीनगला निवासी चंद्रपाल पुत्र वीरसहाय सेवानिवृत्त फौजी हैं। उनका एक मकान शहर के मोहल्ला नाहर खां में है। शुक्रवार को सेवानिवृत्त फौजी गांव चले गए तो उनके बच्चे बरेली चले गए। शुक्रवार रात में किसी समय चोरों ने घर के दरवाजों का ताला तोड़ा और अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद चोरों ने अलमारी का दरवाजा कटर से काटा और सात लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे।
घटना की जानकारी शनिवार को सुबह हुई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। सीसीटीवी कैमरे पुलिस ने खंगाले तो दो चोरों की पुलिस ने शिनाख्त कर ली। मंगलवार को पुलिस ने आदित्य गुप्ता और हर्ष गुप्ता निवासी मोहल्ला जवाहरपुरी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों सगे भाई एक साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। दोनों को गिरफ्तार कर इनका चालान कर दिया है।