{"_id":"6622eba08a045b714c0a1cc4","slug":"two-people-including-tank-mechanic-died-in-road-accidents-badaun-news-c-123-1-sbly1004-117338-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सड़क हादसों में टंकी मिस्त्री समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सड़क हादसों में टंकी मिस्त्री समेत दो लोगों की मौत
विज्ञापन
सत्यवीर का फाइल फोटो। स्रोत परिवार
बदायूं। जिले में बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसों में एक टंकी मिस्त्री समेत दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसे शहर में ओवरब्रिज और अलापुर थाना क्षेत्र में म्याऊ कस्बे के नजदीक हुए। टंकी मिस्त्री चंद्रपाल (45) अपने दोस्त के साथ ककराला इलाके में टंकी की फिटिंग करने जा रहे थे। तभी उनकी बाइक ओवरब्रिज पर एक रोडवेज बस से टकरा गई, जबकि कादरचौक निवासी सत्यवीर (40) कुड़रिया लभारी गांव से दावत खाकर लौट रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
टंकी मिस्त्री चंद्रपाल सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कांशीराम आवासीय कॉलोनी मीरा सराय के रहने वाले थे। वह टंकी फिटिंग करने का काम करते थे। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे चंद्रपाल अपने दोस्त कबूलपुरा निवासी वीरपाल के साथ ककराला कस्बे से आगे गांव में टंकी फिटिंग करने जा रहे थे। बाइक उनके दोस्त वीरपाल चला रहे थे। उस दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए थे।
उनकी बाइक भामाशाह चौक से निकलकर ओवरब्रिज के ऊपर पहुंची थी। रफ्तार अधिक होने के कारण बाइक पीछे से फर्रुखाबाद जा रही बदायूं डिपो की बस से टकरा गई। हादसे में चंद्रपाल की मौत हो गई, जबकि वीरपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। थाना पुलिस ने टंकी मिस्त्री के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन
म्याऊ। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव नगला खिमाई निवासी सत्यवीर मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार रात हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव कुड़रिया लभारी में उनके दोस्त की बेटी की शादी थी। वह इस शादी में बाइक लेकर अकेले गए थे। वहां से रात करीब 11 बजे घर लौट रहे थे। उस दौरान सत्यवीर हेलमेट लगाए थे। उनकी बाइक अलापुर थाना क्षेत्र में भट्ठे के नजदीक पहुंची थी। तभी किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे सत्यवीर की मौके पर ही मौत हो गई। उनका हेलमेट निकलकर काफी दूर जा गिरा। बाद में राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई और शुक्रवार दोपहर युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। सत्यवीर तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके चार बच्चे हैं।