फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two people died due to take liquor in Ujhani area of Badaun family members created a ruckus on road

Badaun News: बदायूं में देसी शराब पीने से दो लोगों की मौत, दोनों ने एक ही ठेके से ली थी दारू; परिजनों ने किया हंगामा

Fri, 08 Jul 2022 09:08 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 08 Jul 2022 09:08 PM IST
सार

कछला के वार्ड नंबर सात निवासी अखिलेश (30) पुत्र श्यामलाल और वार्ड नंबर आठ निवासी पिंटू सिंह (52) पुत्र अमर सिंह ने शुक्रवार को चौराहे पर स्थित देसी शराब की दुकान से अलग-अलग शराब खरीदकर पी थी। सुबह करीब 11 बजे अखिलेश की और शाम को पिंटू की भी मौत हो गई। इसके बाद दोनों के परिजनों ने मिलकर हंगामा किया। पुलिस ने शराब की दुकान सील कर दी है।

विज्ञापन
Two people died due to take liquor in Ujhani area of Badaun family members created a ruckus on road
मृतक पिंटू व अखिलेश(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में उझानी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा कछला में देसी शराब पीने से 52 वर्षीय पिंटू सिंह और 30 वर्षीय अखिलेश की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिवार वालों ने हंगामा कर दिया और चौराहे पर जाम लगाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंचे पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। परिवार वालों ने मामले में तहरीर दे दी है, वहीं पुलिस ने दुकान सील करा दी है।

विज्ञापन


कछला के वार्ड नंबर सात निवासी अखिलेश (30) पुत्र श्यामलाल और वार्ड नंबर आठ निवासी पिंटू सिंह (52) पुत्र अमर सिंह ने शुक्रवार को चौराहे पर स्थित देसी शराब की दुकान से अलग-अलग शराब खरीदकर पी थी। उनके परिवार वालों के मुताबिक शराब पीने के बाद दोनों लोग अपने-अपने घर पर मौजूद थे। सुबह करीब 11 बजे अखिलेश की मौत हो गई। परिवार वाले उसकी मौत साधारण मान रहे थे लेकिन शाम को पिंटू सिंह की भी मौत हो गई। जब इसके बारे में अखिलेश के परिवार वालों को पता चला कि दोनों ने देसी दुकान से खरीदकर शराब पी थी। इससे शराब पीने से मौत की आशंका और प्रबल हो गई।

विज्ञापन

इसके बाद दोनों के परिवार वाले एकत्र होकर देसी शराब की दुकान पर पहुंचे। उनकी दुकान के सेल्समैन से नोकझोंक हो गई। बाद में उन्होंने कछला चौराहे पर एकत्र होकर हंगामा किया और जाम लगाने की कोशिश की। सूचना पर कछला चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार और उझानी इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिवार वालों को समझाने की कोशिश की। कुछ देर बाद एसडीएम एसपी वर्मा, एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान और सीओ शाक्ति सिंह भी पहुंच गए। बमुश्किल परिवार वालों को समझाया गया। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। पिंटू सिंह के भाई दीपक ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है तो वहीं पुलिस ने शराब की दुकान को सील करा दिया है। शराब का सैंपल ले लिया गया है। कछला चौराहे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

मामले को लेकर एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान का कहना है कि कछला में दो लोगों की मौत हुई है। उनके परिवार वाले बता रहे हैं कि उन्होंने शराब पी थी। इससे ही उनकी मौत हुई है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed