फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two more buses started operating at night on Delhi route

Budaun News: दिल्ली मार्ग पर रात में दो और बसों का संचालन शुरू

Mon, 10 Feb 2025 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two more buses started operating at night on Delhi route
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद
बदायूं। दिल्ली मार्ग पर दो बसें और बढ़ाई गईं हैं। इस मार्ग पर 80 रोडवेज बसें अब तक संचालित हैं। बढ़ी दो बसों का संचालन रात में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर ही किया जाएगा।
विज्ञापन

महाकुंभ में गईं सभी 115 बसें लौट आने के बाद एक बार फिर रोडवेज बस अड्डे के बाहर रौनक बढ़ गई है। बसों के लौटने के साथ ही सभी मार्गों पर संचालन भी शुरू हो गया है। दिल्ली के लिए रात में भी अब आसानी से बसें मिल रहीं हैं। दो और नई बसें इसी मार्ग पर लगा दी गईं हैं। हालांकि इनका उपयोग यात्रियों की संख्या बढ़ने पर ही किया जाएगा।
विज्ञापन


बीती 24 जनवरी को महाकुंभ में रोडवेज की 115 बसें चली गईं थीं। इससे सवारियों को काफी परेशानी हुई थी। सबसे ज्यादा परेशानी दिल्ली के यात्रियों को हो रही थी। कारण, दिल्ली मार्ग पर लगीं सभी 80 बसें बंद हो गईं थीं। इस कारण लोग दूसरे डिपो की बस आने पर ही दिल्ली जा पा रहे थे। अब पहले की तरह बसों का संचालन दिल्ली मार्ग पर कर दिया गया है। सोमवार से दो अन्य नई बसों का संचालन भी रात में शुरू हो गया। हालांकि इन बसों की रवानगी पर्याप्त सवारियां होने पर ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिल्ली मार्ग परिवहन निगम को सर्वाधिक इनकम देता है। इस मार्ग पर सवारियों की संख्या भी अधिक रहती है। दिन व रात दोनों समय यात्री मिलते हैं। इसी को देखते हुए दो और बसों को इस रूट पर लगाया गया है। बसों की रवानगी पर्याप्त सवारियां होने पर ही की जाएगी।- अजय कुमार, एआरएम





माघ पूर्णिमा पर आज व कल दो अतिरिक्त बसें जाएंगी प्रयागराज



बदायूं। माघ पूर्णमासी पर महाकुंभ में स्नान कराने ले जाने के लिए रोडवेज प्रशासन ने दो अतिरिक्त बसें लगाईं हैं। यह बसें 11 व 12 फरवरी को यात्रियों की संख्या के हिसाब से संचालित की जाएंगी।



महाकुंभ के लिए बदायूं डिपो से एक बस रोजाना जा रही है, लेकिन इसमें भरपूर यात्री नहीं मिल पा रहे। रविवार को एक बस में 15 यात्री ही भेजे गए। अधिकारियों को उम्मीद है कि 11 जनवरी को महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। इसलिए दो बसें अतिरिक्त लगाई गईं हैं। इसके अलावा प्राइवेट वाहनों से भी लोग आ-जा रहे हैं। महाकुंभ में जबरदस्त भीड़ को देखते हुए ट्रैवल एजेंसी वालों ने हाथ खींच लिए हैं।







30 बसें भेजी गईं महाकुंभ में



महाकुंभ में माघ पूर्णिमा पर भीड़ को देखते हुए बदायूं डिपों से 30 बसों को फिर भेजा गया है। अब यह बसें पूर्णमासी के बाद 14-15 फरवरी तक वापसी करेंगी। माघ पूर्णिमा पर महाकुंभ में जबरदस्त भीड़ उमड़ने की उम्मीद है, इसी के मद्देनजर बसों की मांग आई थी।








महाकुंभ में जाने के लिए दो बसें लगाई गईं हैं। वैसे एक बस नियमित चल रही है। उम्मीद है कि 11 फरवरी को महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी। - अजय सिंह, एआरएम, बदायूं डिपो

रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद

रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed