फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two lakh rupees were cheated in the name of appointment to the post of block coordinator

Budaun News: ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पद पर नियुक्ति के नाम पर दो लाख रुपये ठगे

Mon, 12 May 2025 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees were cheated in the name of appointment to the post of block coordinator
उझानी। जल निगम में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पद पर नियुक्ति के नाम पर युवक से दो लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने शिकायत पुलिस से की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर अब पुलिस ने चार लोगों को नामजद करते हुए 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जिरौलिया निवासी रामपाल के बेटे लव कुमार के मुताबिक 20 अगस्त 2023 को अढौली गांव का महावीर प्रसाद और उनका बेटा गौरव उसके घर पर आया। दोनों ने उसे पहले संविदा पर नौकरी दिलाने और बाद में नियमित करा देने का भरोसा दिलाया। बोले-शुरुआत में उसे जल निगम में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पद पर नियुक्त कराया जाएगा। वेतन प्रतिमाह 25 हजार रुपये होगा।
विज्ञापन

सहमति बनने के बाद लव कुमार को 10 सितंबर को अढौली में महावीर के घर बुलाया गया। वहां पहले से ही बदायूं स्थित रेलवे क्राॅसिंग निवासी प्रतिभा और सुरभि चंदेल मौजूद थे। आरोपियों ने वहां मौजूद सुमित और सुधीर तिवारी को भी नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाते हुए बतौर जमानत राशि दो-दो लाख रुपये मांगे। कहा- नियुक्ति मिलने के बाद जमानत राशि वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लव कुमार के अनुसार उसने 1.49 लाख रुपये आरोपियों के दो बैंक खातों में जमा करा दिए, 51 हजार रुपये नकद दिए। 20 दिसंबर 23 को महावीर और उसके बेटे गौरव ने लव को एसकेएसपीसीएचआर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पद पर नियुक्ति का पत्र सौंप दिया।

आरोप है कि लव जब एक जनवरी- 24 को नियुक्ति पत्र लेकर ब्लॉक कार्यालय पहुंचा तो सामने आया कि उसके साथ ठगी की गई है। नियुक्त पत्र फर्जी है। फर्जीवाड़े का एहसास होने पर लव ने आरोपियों से रुपये वापस मांगे, लेकिन रकम नहीं लौटाई गई। कोर्ट के आदेश पर अब पुलिस ने महावीर, गौरव, प्रतिभा, सुरभि के अलावा छह-सात अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed