{"_id":"677adfbace75e24d3f0024ee","slug":"two-killed-one-injured-after-being-hit-by-unknown-vehicle-badaun-news-c-123-1-bdn1007-132294-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दो की मौत, एक घायल
Mon, 06 Jan 2025 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 06 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद बिनावर की सीएचसी में मौजूद ग्रामीण। संवाद
बदायूं। बिनावर मूसाझाग मार्ग स्थित गांव चमरौलिया के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसा रविवार की शाम पांच बजे हुआ। बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे तक घायल पड़े रहे।
बिनावर के गांव करतौली निवासी रामवीर (46 वर्ष) पुत्र रामलाल, गुड्डू (40 वर्ष) पुत्र निरंजन दोनों की बेटी की शादी अलापुर थाना क्षेत्र के गांव पथसहाय में हुई है। रविवार की सुबह रामवीर और गुड्डू अपनी बेटियों से मिलने के लिए बाइक से निकले थे। इस बीच रामवीर के रिश्तेदार मदनलाल पुत्र सतीश निवासी गांव पुठी सराय मिल गए। इसके बाद तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर बेटियों के घर चले गए।
शाम को लगभग पांच बजे तीनों बाइक से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव चमरौलिया के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। तीनों घायल लगभग एक घंटे तक सड़क पर ही पड़े रहे। मदनलाल ने किसी तरह फोन करके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। तीनोंं घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने रामवीर और गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। जबकि, मदनलाल की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। परिजन भी उन्हें बरेली उपचार के लिए ले गए।