फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two kanwariyas died and two were injured in vehicle collision in Budaun

Budaun News: वाहन की टक्कर से दो कांवड़ियों की मौत, दो घायल; एक ही बाइक पर सवार थे चारों

Wed, 26 Feb 2025 12:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 26 Feb 2025 12:33 PM IST
सार

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात चार कांवड़िये एक ही बाइक पर सवार होकर गंगाजल लेने कछला घाट जा रहे थे। रास्ते में किसी वाहन की टक्कर से लगने से दो की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two kanwariyas died and two were injured in vehicle collision in Budaun
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव परोली के समीप मंगलवार देर रात किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो कांवड़ियों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य कांवड़िये घायल हो गए। ये चारों एक ही बाइक पर सवार थे।  पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उधर, कांवड़ियों की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी जितिन (20) पुत्र करू, धर्मेंद्र (22) पुत्र रामदास, गौरव पुत्र रामचंद्र और धर्मवीर पुत्र नन्हे एक ही बाइक पर सवार होकर कछला गंगाजल भरने जा रहे थे। इसी बीच बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव परोली के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


जबरदस्त टक्कर में चारों कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से बिल्सी सीएचसी भिजवाया। यहां डॉक्टर ने जतिन और धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि गौरव और धर्मवीर की गंभीर हालत देख मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम को भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed