{"_id":"6543f70f33af51e3e20cdbb4","slug":"two-including-woman-died-due-to-fever-10-more-dengue-patients-found-badaun-news-c-123-1-bdn1005-7307-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बुखार से महिला समेत दो की मौत, डेंगू के 10 और मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बुखार से महिला समेत दो की मौत, डेंगू के 10 और मरीज मिले
विज्ञापन
गनगोला गांव में फागिंग करते मलेरिया विभाग के राजेंद्र।स्रोत-स्वास्थ्य विभाग
बदायूं। बृहस्पतिवार को बुखार से 60 वर्षीय महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। परिजन मौत का कारण डेंगू बता रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिले भर में 10 नए डेंगू के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या 485 पहुंच गई है।
वजीरगंज ब्लाॅक क्षेत्र के गांव बरीपुरा निवासी रामा देवी (60) पत्नी भगवान सिंह को दस दिन पहले पहले बुखार आया था। परिवार के लोग उनको बगरैन के निजी चिकित्सक के यहां ले गये जहां उनका इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इसके अलावा ककराला निवासी हाकिम सिद्दीकी (45) को चार दिन पहले बुखार आया था। नगर में ही उनका इलाज चल रहा था। हालत बिगड़ने पर परिजन बरेली ले गए जहां बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई। इधर, बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की 21 टीमों ने जिले भर में कैंप लगाकर बुखार के मरीजों की जांच की, जिसमें चार मलेरिया पीवी के मरीज सामने आए तो वहीं एलाइजा जांच में 10 मरीज डेंगू संक्रमित मिले। इधर, जगत ब्लाक के गांव आंमगांव में बुधवार को युवती समेत दो लोगों की डेंगू से मौत होने के बाद बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने गांव में कैंप लगाकर बुखार पीड़ितो की जांच की। वहीं एक टीम ने गांव में अभियान चलाकर साफ सफाई कराई। गांव की गली गली में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। पांच दिन तक लगातार गांव में सफाई अभियान के साथ ही कैंप आयोजित रहेंगे।
-- -- -- -- -- -- --
मलेरिया टीम से फाॅगिंग के दौरान अभद्रता
- मलेरिया विभाग द्वारा ब्लाॅक सलारपुर के गांव हुसैनपुर में फॉगिंग की गई। वहीं ब्लॉक वजीरगंज के गांव लहरा लाडपुर में डीबीसी द्वारा लार्वा का निरीक्षण किया गया और लार्वा को नष्ट कराया गया। ब्लाक दातागंज के गांव गनगोला में फाॅगिंग करने गई टीम के साथ ग्राम प्रधान ने अभद्रता की जिस पर विभाग के लोग तीन घंटे तक चकरघिन्नी बने रहे। टीम में शामिल कर्मचारी राजेंद्र ने बताया कि प्रधान ने गाली गलौच करते हुए उनकी गाड़ी की चाबी छीन ली गई और उनको धक्का दिया, जिसमें वह गिर गए। उनके चोट भी आई है। हालांकि विभाग द्वारा पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।