फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two hunters caught hunting wild boars in Budaun

Budaun News: जंगली सूअरों का शिकार करते दो शिकारी दबोचे, वन विभाग की टीम ने दर्ज कराया मामला

Sat, 28 Feb 2026 04:55 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 28 Feb 2026 04:55 PM IST
सार

बदायूं में जंगली सूअर का शिकार करने वाले दो शिकारियों को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। टीम ने दोनों को सिविल लाइंस थाना पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
Two hunters caught hunting wild boars in Budaun
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं में वन विभाग की टीम ने एआरटीओ कार्यालय के समीप दो शिकारियों को पकड़ा है। इनके पास से एक मृत व दो जिंदा जंगली सूअर मिले। साथ ही एक पिकअप, जाल तथा कई उपकरण भी बरामद हुए हैं। टीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराते हुए दोनों को सिविल लाइंस थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


रेंजर विकास वरुण ने बताया कि सूचना मिली थी कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बिल्सी रोड पर एआरटीओ कार्यालय के पास जंगल में कुछ लोग जंगली सूअरों का शिकार कर रहे हैं। सूचना के बाद टीम ने छापा मारा। यहां दो लोग शिकार करते दिखाई दिए। पास ही में एक पिकअप गाड़ी खड़ी थी। टीम ने दोनों को पकड़ लिया। देखा तो गाड़ी में दो जिंदा व एक मरा हुआ जंगली सूअर था।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से अमरोहा जिले के नौगवां सादात निवासी संजय और नरेश को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही एक पिकअप वाहन, जाल और जानवरों के साथ उनको थाना सिविल लाइंस लाया गया। वन विभाग ने अपने यहां मामला दर्ज कर थाना सिविल लाइंस में भी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आसपास के गांवों में रुकते थे आरोपी 
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह आसपास के गांवों में रुकते थे। ग्रामीण उन्हें शरण देते थे और उसके बदले में जंगली सूअर का मांस लेते थे। सूत्रों के अनुसार, ग्रामीणों के सहयोग का एक कारण यह भी था कि जंगली सूअर फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे ग्रामीण खुद को असुरक्षित महसूस करते आ रहे हैं। इस अवैध धंधे में और कौन लोग शामिल हैं और मांस की आपूर्ति किन-किन स्थानों पर की जा रही थी। इसकी जांच पुलिस कर रही है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में किया जहां से उनको जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed