{"_id":"6a7e216eeee237474300c66a","slug":"two-groups-of-kanwariyas-clash-over-dj-competition-five-injured-badaun-news-c-123-1-bdn1038-170730-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: डीजे के कंप्टीशन को लेकर भिड़े कांवड़िये के दो गुट, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: डीजे के कंप्टीशन को लेकर भिड़े कांवड़िये के दो गुट, पांच घायल
विज्ञापन
उसहैत। गांव करीमनगर से गंगाजल भरने कछला के लिए निकले कांवड़ियों के दो जत्थों के बीच डीजे कंपटीशन को लेकर बुधवार की रात विवाद हो गया। विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। सोत नदी पुल के पास दोनों गुटों में कहासुनी के बाद गालीगलौज और हाथापाई शुरू हो गई। मारपीट में पांच कांवड़िये घायल हुए हैं। सीओ ने मौके पर पहुंचकर दोनों गुटों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर प्राथमिक उपचार कराया।
पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात करीब 12 बजे करीमनगर गांव से कांवड़ियों के दो जत्थे अलग-अलग डीजे के साथ कछला के लिए रवाना हुए थे। सोत नदी पर बने पुल के पास दोनों डीजे के बीच कंप्टीशन शुरू हुआ। कंप्टीशन के दौरान डीजे संचालकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलने लगे। मारपीट होने पर पांच कांवड़ियाें में योगेंद्र (24), आकाश (23), दिनेश (23), भानुप्रताप (20) और चंद्रपाल (23) निवासी करीमनगर घायल हो गए।
घायल कांवड़ियों के गुट के नरेंद्र ने आरोप लगाया कि दूसरे डीजे गुट के लोगों के पास ट्रॉली में डंडे थे। कहासुनी होने के बाद उन्होंने ट्रॉली से डंडे निकालकर एक दम से हमला कर दिया। मारपीट होने के बाद कांवड़िये सड़क पर ही बैठ गए। सूचना पर सीओ उझानी सुनील कुमार सहित अलापुर, उसावां और उसहैत तीनों थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सीओ और पुलिस टीम ने किसी तरह समझाकर कांवड़ियों को शांत कराया। इसके बाद कांवड़िये वहां से हटे। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ियों के जत्थे के साथ चीता बाइक पुलिस कर्मी पेट्रोलिंग कर रहे थे। घटना की जानकारी होने पर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं। दोनों पक्षों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।