फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   two girls murdered dead bodies found in the pond in Badaun

UP News: बदायूं में दो युवतियों की हत्या से सनसनी, तालाब में फेंके गए दोनों के शव; पुलिस जांच में जुटी

Tue, 04 Jul 2023 07:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Jul 2023 07:13 PM IST
सार

बदायूं जनपद के गांव बची झझरऊ के नजदीक मंगलवार शाम दो युवतियों के शव तालाब में मिले। माना जा रहा है कि दोनों की हत्या कर शव तालाब में फेंके गए हैं। युवतियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन
two girls murdered dead bodies found in the pond in Badaun
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के गांव बची झझरऊ के नजदीक मंगलवार शाम दो युवतियों के शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह समेत सभी पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आसपास गांव के तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों युवतियों के शव तालाब से बाहर निकलवाए। दोनों युवतियां सलवार सूट पहने हैं। उनकी उम्र करीब 22 से 26 साल के बीच बताई जा रही है। दोनों युवतियां प्रथम दृष्टतया अविवाहित प्रतीत हो रही हैं। अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है। 

ये भी पढ़ें- UP News: सुहागरात पर पति ने बनाई दूरी, देवर ने किया दुष्कर्म, नवविवाहिता ने थाने पहुंच बयां की आपबीती

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मोर्चरी में रखवाए शव 

फिलहाल दोनों शव पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिए हैं। थाना पुलिस आसपास के लोगों से उनके बारे में जानकारी जुटा रही है। माना जा रहा है कि दोनों युवतियों की किसी दूसरे स्थान पर हत्या की गई है। 

विज्ञापन

सोमवार रात उनके शव बची गांव को जाने वाले रास्ते किनारे तालाब में फेंक दिए गए हैं। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। इसके लिए एसओजी को भी लगाया गया है। पहले मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed