{"_id":"5794d6684f1c1b2d32c4b663","slug":"two-fighting-oh-what-i-speak","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बदतमीज लड़ रहे, मैं क्या बोलूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बदतमीज लड़ रहे, मैं क्या बोलूं
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बसपा-भाजपा की लड़ाई पर बोले आजम खां
विरोधियों पर कसा तंज, मैं आधा मुख्यमंत्री नहीं पूरा प्रधानमंत्री हूं
इलेक्ट्रानिक मीडिया पर भी साधा निशाना, कहा इनसे सतर्क रहें
सूबे के चर्चित वजीर मोहम्मद आजम खां अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। रविवार को भी वह अपने मिजाज के अनुरूप नजर अए। ‘माननीय’ से लेकर ‘बादशाह’ तक पर खास अंदाज में टिप्पणी की। इलेक्ट्रानिक मीडिया पर भी खुलकर निशाना साधा और अवाम को इससे दूरी बनाकर रखने की नसीहत दी।
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां रविवार को ई-रिक्शा वितरण कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। चलते-चलते वह मीडिया से भी मुखातिब हुए। बसपा-भाजपा के सियासी टकराव के सवाल पर उन्होंने कहा ..दो बदतमीज लड़ रहे हैं। अब मैं क्या कहूं। सियासत में अब कैसे दिन देखने को मिल रहे हैं। मर्यादा नाम की कोई चीज नहीं रह गई। कोई पिल्ला कह रहा है, कोई कुत्ता बता रहा है। साध्वियां ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर रही हैं, जो उनके चरित्र से मेल नहीं खाते। फिर बोले, फिरकापरस्त ताकतें उनको पाकिस्तान भेज रही हैं। कुछ बेहूदा लोग उन्हें आधा मुख्यमंत्री बता रहे हैं लेकिन वे भूल रहे हैं कि मैं पूरा प्रधानमंत्री हूं। कबीना मंत्री ने मोदी पर तंज कसा, बादशाह सौ दिन में हर किसी के खाते में लाखों रुपये आने की बात कहकर सत्ता में आए थे। जब सौ दिन में रकम खातों में नहीं ला पाए तो सैर पर निकल लिए। बादशाह जो कर सकते हैं मैं क्यों नहीं कर सकता। मैं चाय बना सकता हूं, ड्रम बजा सकता हूं, नपीरी भी बजाकर दिखा सकता हूं। ऐसा क्या है जो मैं नहीं कर सकता, तो मैं प्रधानमंत्री हुआ कि नहीं...हां ये अलग बात है कि मुझे कोई प्रधानमंत्री न बनाए।
राज्यपाल की टीका टिप्पणियों पर आजम ने कहा...पता नहीं माननीय को उनसे क्या बैर है। नगर विकास मंत्रालय का बिल लटका रखा है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। खैर, ये उनका मिजाज है। आजम यहीं नहीं रुके। उन्होंने इलेक्ट्रानिक मीडिया को देश के लिए खतरनाक बताते हुए इससे दूर रहने की सलाह तक दे डाली। बोले, ये आधा सच दिखाते हैं। बलात्कार को दिखाते हैं लेकिन बलात्कारी को नहीं। हत्या को दिखाते हैं, हत्यारे को नहीं। इनसे अवाम को सतर्क रहने की जरूरत है।