फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two farmers injured leopard Fell into the well, began rescue operations

दो किसानों को घायल कर तेंदुआ  कुएं में गिरा, रेस्क्यू आपरेशन शुरू

Sun, 17 Apr 2016 11:42 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 17 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two farmers injured leopard Fell into the well, began rescue operations
तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
दो किसानों को घायल कर तेंदुआ 
विज्ञापन

कुएं में गिरा, रेस्क्यू आपरेशन शुरू
मुजरिया क्षेत्र के गांव सिकंदराबाद जंगल में रविवार सुबह की घटना
देर रात तक पीलीभीत, मुरादाबाद और दुधवा से टीमों के पहुंचने की उम्मीद

कटरी के रास्ते सिकंदराबाद के जंगल में पहुंचे तेंदुआ ने रविवार को पूरे दिन आतंक मचाया। किसानों और तेंदुआ के बीच लुका-छिपी का खेल भी घंटा भर तक चला। सैकड़ों की संख्या में जुटे ग्रामीणों पर तेंदुआ दो-तीन बार हमलावर हुआ, लेकिन भीड़ अधिक हो जाने की वजह से भागते वक्त कुएं में गिर पड़ा। उसने छलांग लगाकर कई बार बाहर निकलने की कोशिश भी की। वीडियो बना रहे दो लोगों को झपट्टा मारकर लहूलुहान कर दिया। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ वन विभाग के क्षेत्रधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन शाम तक उसे कुएं से बाहर नहीं निकाला जा सका है। वन कर्मियों ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर दिया है।
मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव सिकंदराबाद से सटे जंगल में तेंदुआ सुबह करीब नौ बजे दिखाई दिया। गांव के महावीर की गेहूं की फसल में तेंदुए को देख कटाई कर रहे लोगों ने शोर मचा दिया। चीख पुकार सुन सिकंदराबाद समेत आसपास के ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में मौके पर पहुंच गए। भीड़ के चलते भागते समय वह कुएं गिर गया। लोगों ने वीडियो बनानी शुरू की, तो तेंदुआ ने ऊपर की ओर छलांग लगा दी। सिकंदराबाद निवासी कुशपाल (22) पुत्र भगवान सिंह और 40 वर्षीय अमरसिंह घायल हो गए।
विज्ञापन

तेंदुआ को पकड़वाने के लिए ग्रामीणों ने मुजरिया थाना पुलिस और वन कर्मियों को कॉल कर दी। मुजरिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार समेत वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम का अवलोकन किया। एसडीएम प्रदीप कुमार, सीओ सहसवान उमेश यादव, वन क्षेत्राधिकारी एसके चौधरी को भी बुला लिया गया। कुआं को लोहे की किबाड़ें और मोटी लकड़ियों को रखकर ढक दिया गया। तेंदुआ फिलहाल कुंए में ही कैद है, लेकिन वन कर्मी रेस्क्यू आपरेशन कर उसे पकड़ने की कोशिश जुटे हैं। देर रात तक पीलीभीत, मुरादाबाद और दुधवा नेशनल पार्क से वन कर्मियों की टीमों के पहुंचने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

----
डीएफओ के जरिए वन विभाग के बड़े अफसरों को घटनाक्रम से अवगत करा दिया गया है। तेंदुआ को पकड़ने के लिए एक्सपर्टस की टीम अपने तैनाती स्थल से सिकंदराबाद को रवाना हो चुकी हैं। पीलीभीत से पिंजड़ा भी आ चुका है। रेस्क्यू आपरेशन भी उन्हीं की देखरेख मेें अंतिम चरण में पहुंचेगा।
- प्रदीप कुमार, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed