{"_id":"6922248e2d40dedb5303e8ab","slug":"two-cow-smugglers-were-shot-in-the-leg-in-a-police-encounter-and-were-arrested-badaun-news-c-123-1-sbly1018-151402-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पुलिस मुठभेड़ में दो गोतस्करों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पुलिस मुठभेड़ में दो गोतस्करों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार
Sun, 23 Nov 2025 02:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
घायल सिपाही को ले जाते साथ्ज्ञी पुलिस कर्मी। संवाद
बदायूं। फैजगंज क्षेत्र में गोतस्कर और पुलिस के बीच शुक्रवार रात मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में दो तस्कर व एक सिपाही गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। तस्करों पास से दो तमंचा कारतूस व गोकशी में प्रयोग किए जाने वाले उपकरण बरामद किए हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी रामपुर जिले के निवासी हैं। उनका पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
सीओ बिसौली सुनील कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव पिसनहारी के जंगल में तीन दिन पहले हुई गोकशी की घटना के आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। शुक्रवार रात को पुलिस क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान सूचना दी कि अशोकपुर मीरपुर जाने वाले रास्ते पर तस्कर गोकशी की फिराक में घूम रहे हैं।
सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर राजकुमार पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे। वहां दो व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस ने उनकी घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें इंस्पेक्टर व एसआई राजदीप बाल-बाल बच गए। जबकि सिपाही मुनाजिर अली गोली लगने से घायल हो गए। अपने बचाव में पुलिस ने फायरिंग की, इसमें दो तस्करों के पैर में गोली लग गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तस्करों ने अपने नाम रामपुर जिले के शाहबाद कस्बे के रहने वाले मर्दान पुत्र रति खान व रिफाकत उर्फ नन्हे बताया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
तस्करों पर दर्ज है छह मुकदमा
आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि गोकशी कर वह परिवार का पालन करते आ रहे थे। इसी उद्देश्य से वह जंगल में आवारा पशुओं की तलाश में निकले थे कि पुलिस से मुठभेड़ हो गई। उनके खिलाफ गोकशी समेत अन्य धाराओं में छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
-- -- -- -