फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two cow smugglers carrying a reward of Rs 50,000 each were arrested in an encounter and were injured by police bullets.

Budaun News: 50-50 हजार के इनामी दो गोकश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस की गोली से हुए घायल

Tue, 02 Dec 2025 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Two cow smugglers carrying a reward of Rs 50,000 each were arrested in an encounter and were injured by police bullets.
जिला अस्पताल में भर्ती दोनों बदमाश व घायल सिपाही व मौके पर पहुंचे सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह। स
सहसवान/ बदायूं। थाना सहसवान पुलिस ने रविवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे बड़ी सफलता हासिल करते हुए 50-50 हजार रुपये के दो इनामी कुख्यात गोकशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी हैं। वहीं बदमाशों की गोली से एक सिपाही भी घायल हुआ है। दोनों बदमाश व सिपाही को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण डॉ. ह्देश कठेरिया ने बताया कि थाना सिविल लाइन में दर्ज रिपोर्ट में वांछित चल रहे दोनों इनामी गोकश खुर्शीद उर्फ कय्यूम पुत्र अय्यूब अली, निवासी दुगरईया व साजिद उर्फ बोना पुत्र खुर्शीद दोनों निवासी दुगरईया, थाना कुंवरगांव गिरफ्तार किए गए हैं। सहसवान पुलिस को रविवार रात करीब 12 बजे जानकारी मिली कि दोनों इनामी आरोपी डीपी कॉलेज के आगे खंदक जंगल के कच्चे रास्ते पर गोकशी की नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस को घेराबंदी करते देख दोनों गोकशों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। मुठभेड़ के दौरान खुर्शीद उर्फ कय्यूम के दाहिने पैर में व साजिद उर्फ बोना के दोनों पैरों में गोली लगी है। वहीं सिपाही विजय कुंडू को बाएं हाथ में गोली लगी है। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो तमंचे, कारतूस और गोकशी के उपकरण बरामद
गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस को दो तमंचे, पांच जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, गोकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद हुए हैं। इस मामले में थाना सहसवान पुलिस ने इन दोनों बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पूछताछ में कबूला अपराध
सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे छुट्टा गोवंशों का वध कर मांस बेचकर आर्थिक लाभ कमाते हैं। बताया कि इसी उद्देश्य से फिर से सहसवान क्षेत्र में वारदात करने आए थे। पकड़े जाने से बचने के लिए ही उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की थी।


पकड़े गए दोनों अभियुक्तों का है लंबा आपराधिक इतिहास
सीओ ने बताया कि दोनों आरोपियों का पहले से ही लंबा आपराधिक इतिहास है। इनमें खुर्शीद उर्फ कय्यूम के खिलाफ थाना कुंवरगांव व सिविल लाइंस में पहले से सात केस दर्ज हैं। वहीं साजिद उर्फ बोना के खिलाफ तीन केस दर्ज हैं। इन दाेनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी पुलिस ने की है।


एसएसपी ने की एनकाउंटर की माॅनीटरिंग
रविवार की देर रात बदमाशों व सहसवान पुलिस के बीच एनकाउंटर की जानकारी होते ही एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने इस पूरे मामले पर खुद नजर बनाए रखी। एसएसपी ने बताया कि सुबह चार बजे तक वह लगातार इस घटना को लेकर सक्रिय रहे और पुलिस टीम से लगातार संपर्क कर जानकारी लेते रहे। उन्होंने बताया कि यह दोनों काफी शातिर बदमाश हैं। पुलिस को लंबे समय से इनकी तलाश थी। एसएसपी ने कहा, जो भी इस तरह के गलत कार्यों में लिप्त मिलेगा उसके खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

जिला अस्पताल में भर्ती दोनों बदमाश व घायल सिपाही व मौके पर पहुंचे सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह। स

जिला अस्पताल में भर्ती दोनों बदमाश व घायल सिपाही व मौके पर पहुंचे सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह। स

जिला अस्पताल में भर्ती दोनों बदमाश व घायल सिपाही व मौके पर पहुंचे सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह। स

जिला अस्पताल में भर्ती दोनों बदमाश व घायल सिपाही व मौके पर पहुंचे सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह। स

जिला अस्पताल में भर्ती दोनों बदमाश व घायल सिपाही व मौके पर पहुंचे सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह। स

जिला अस्पताल में भर्ती दोनों बदमाश व घायल सिपाही व मौके पर पहुंचे सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed