फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two cow smugglers arrested by police in encounter in Budaun

Budaun News: मुठभेड़ में दो गो तस्करों को लगी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार; एक सिपाही भी घायल

Sat, 22 Nov 2025 10:22 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Nov 2025 10:22 AM IST
सार

बदायूं के फैजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ में दो गो तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों के पैरों में गोली लगी है। दोनों रामपुर जनपद के रहने वाले हैं। मुठभेड़ में एक सिपाही घायल हुआ है। 

विज्ञापन
Two cow smugglers arrested by police in encounter in Budaun
घायल आरोपियों को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के फैजगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात गो तस्कर से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में दो तस्कर गोली लगने से घायल हो गए। एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने तस्करों पास से एक तमंचा, कारतूस व गोकशी में प्रयोग किए जाने वाले उपकरण बरामद किए हैं।

विज्ञापन


सीओ बिसौली सुनील कुमार सिंह ने बताया कि फैजगंज क्षेत्र के गांव पिसन्हारी में तीन दिन पहले गोकशी की घटना हुई थी। आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। शुक्रवार रात को पुलिस क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि अशोक नगर जाने वाले रास्ते पर गो तस्कर घटना करने की फिराक में घूम रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: बदायूं में सात साल के बच्चे की हत्या, घर के पास पड़ा मिला शव; सात दिन से लापता था मासूम

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपियों के पैर में लगी गोली 
सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर राजकुमार पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे। वहां दो व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस ने उनकी घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। अपने बचाव में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें दो तस्करों के पैर में गोली लग गई। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी रामपुर के शाहबाद निवासी मर्दान और रिफाकत उर्फ नन्हे हैं। 

सीओ के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि संरक्षित पशुओं का मारकर उसका मांस बेचते थे। इसी उद्देश्य से वह जंगल में छुट्टा पशुओं की तलाश में निकले थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ गोकशी समेत अन्य धाराओं में छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल आरोपियों और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed