फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   seven-year-old boy murdered his body found near his home in budaun

UP News: बदायूं में आठ साल के बच्चे की हत्या, घर के पास पड़ा मिला शव; सात दिन से लापता था मासूम

Sat, 22 Nov 2025 10:14 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Nov 2025 10:14 AM IST
सार

बदायूं के उझानी में सात दिन से लापता बच्चे का शव शनिवार सुबह उसके ही घर के पास खाली प्लॉट में पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक बच्चे के शरीर पर चोट के निशान हैं। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि किसी भी रंजिश से इनकार किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
seven-year-old boy murdered his body found near his home in budaun
सुभान का फाइल फोटो, मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के उझानी कस्बा के नझियाई मोहल्ले में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब आठ साल के सुभान का शव उसके घर के पास खाली प्लॉट में पड़ा मिला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सुभान सात दिन से लापता था। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सुभान, चटइया निवासी राजमिस्त्री अंबर अंसारी का इकलौता बेटा था। घरवालों और मोहल्ले के लोगों ने उसकी गुमशुदगी के बाद पिछले एक सप्ताह से दिन-रात खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह जब शव मिला, तो परिवार की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: सरकारी जमीनों से हटेंगे अवैध कब्जे, कमजोर वर्ग के लिए बनेंगे मकान; इन जिलों में चलेगा अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी और सीओ उझानी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने मौके से कई अहम साक्ष्य और नमूने एकत्रित किए हैं।

seven-year-old boy murdered his body found near his home in budaun
मौके पर जुटे स्थानीय लोग - फोटो : संवाद

शरीर पर चोट के निशान 
पुलिस के अनुसार मृतक सुभान के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं, जो किसी गंभीर घटना की ओर संकेत कर रहे हैं। मासूम गरीब नवाज प्राइमरी स्कूल में कक्षा एक का छात्र था और चार बहनों में इकलौता भाई होने के कारण परिवार का दुलारा था।

सुभान के लापता होने के तीसरे दिन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी, लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि सुभान की हत्या रंजिश में की गई है या किसी अन्य वजह से। परिजनों ने प्रारंभिक जानकारी में किसी संदेह या दुश्मनी की बात से इनकार किया है।

एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज, खंगाल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed