फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two communities face to face in dispute over religious place in Talgaon

Budaun News: तालगांव में धार्मिक स्थल को लेकर विवाद में दो समुदाय आमने-सामने

Tue, 19 Mar 2024 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Two communities face to face in dispute over religious place in Talgaon
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव तालगांव में एक धार्मिक स्थल को लेकर दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। इसके बाद दोनों समुदायों के लोगों को बैठाकर मामला शांत कराया गया।
विज्ञापन

गांव के हिंदू समुदाय के लोगाें का कहना है कि सोमवार को कुछ महिलाएं धार्मिक स्थल में पूजा पाठ करने गई थीं। जब वह पूजा पाठ कर रही थीं, तभी दूसरे समुदाय के कुछ लोग वहां आ गए और बाउंड्री बाल उखाड़ने लगे। महिलाओं ने विरोध किया तो आरोपी गालीगलौज करने लगे। इसी बीच हिंदू समुदाय के कई लोग पहुंच गए तो तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार फोर्स लेकर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। मामला निपटा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed