फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two children died due to drowning in the Ganga during kalash visarjan at Kachla Ghat

कछला घाट पर हादसा: कलश विसर्जन के दौरान गंगा में डूबने से दो बच्चों की मौत, चार की गोताखोरों ने बचाई जान

Sun, 18 Jun 2023 05:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 18 Jun 2023 05:02 PM IST
सार

उझानी में कछला घाट पर रविवार को हादसा हो गया। कलश विसर्जन के दौरान छह बच्चे गंगा में बह गए। बच्ची समेत दो की मौत हो गई। चार को गोताखोरों ने बचा लिया। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Two children died due to drowning in the Ganga during kalash visarjan at Kachla Ghat
कछला घाट पर खड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी में कछला घाट पर रविवार को कलश विसर्जन के दौरान दो किशोरी और तीन किशोर गंगा नदी में बह गए। चीख पुकार के बाद जुटे गोताखोरों ने चार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दो की डूबकर मौत हो गई। उनकी मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों के परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। हादसा रविवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। 

विज्ञापन


हाथरस के हसायन थाना क्षेत्र के गांव रति का नगला में ग्रामीणों ने श्रीमद भागवत कथा कराई थी। कथा के बाद कलश विसर्जन को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से कछला गंगा घाट पर आए। परिवार के बच्चों की मौजूदगी में महिलाओं समेत लोगों ने कलश विसर्जन शुरू किया। उसी दौरान डुबकी लगाते समय प्रियांशु (16) पुत्र वीरपाल सिंह बहने लगा। 

विज्ञापन

गोताखोरों ने बचाई चार की जान 

बच्चों को लगा कि प्रियांशु तैर रहा है। उसे देख शिवानी (12) पुत्री मोहन लाल, पूनम (13) पुत्री ब्रजेश, विकास (15) पुत्र वकील और पवन (16) पुत्र पीतांबर भी आगे बढ़ गए। पांचों बहने लगे तो उनके परिजनों ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर गोताखोर फजले, गोविंद और जीतू मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों ने पवन, पूनम और विकास को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन



मृतक प्रियांशु और शिवानी के फाइल फोटो 

काफी देर बाद गोताखोरों को प्रियांशु मिला। उस वक्त प्रियांशु की सांसें चल रही थीं। परिजन इलाज के लिए उसे लेकर कासगंज को चले गए, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। शिवानी का शव करीब डेढ़ बजे मिला। कछला चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि तेज बहाव की वजह से शिवानी करीब आधा किलोमीटर दूर तक बहता चला गया था। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से भी इनकार कर दिया था। दोनों के शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया।

कछला में पक्के घाट की दरकार

उझानी के कछला घाट पर पूर्णिमा और विशेष स्नान पर्व ही नहीं, बल्कि प्रत्येक रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। अव्यवस्थित घाट और जलस्तर में गहराई वाले स्थानों पर पुख्ता संकेतक न होने से श्रद्धालु नहाते नहाते गहरे पानी में चले जाते हैं। पक्के घाट बन जाने से श्रद्धालुओं की जान पर जोखिम काफी कम हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- UP: दूसरे समुदाय के कारोबारी संग लिव इन में रह रही थी महिला दरोगा, अब करेंगी कोर्ट मैरिज, अचानक दोनों लापता
 

कछला घाट पर बदायूं, बरेली जिले के अलावा गंगा पार से कांसगज, हाथरस, आगरा, मथुरा, एटा, फिरोजाबाद के अलावा राजस्थान और मध्यप्रदेश से भी श्रद्धालु आते हैं। राजस्थान में कछला घाट के अलावा सोरों (कासगंज) क तीर्थस्थल का खास महत्व है। 

ये भी पढ़ें- लव स्टोरी में ट्विस्टः गैर समुदाय के युवक से शादी करेंगी महिला दरोगा; भाई बोला- ब्रेनवॉश किया गया

दशहरा के अलावा पूर्णिमा वाले दिन तो कछला घाट श्रद्धालुओं की संख्या काफी नजर आती है। बताते हैं कि गंगाघाट पर श्रद्धालुओं के अनुरूप व्यवस्था नहीं की जाती। नगर पंचायत के कुछेक कर्मचारी और चौकी के पुलिस कर्मी ही घाट पर नजर आते हैं। गोताखोर आसपास इलाके के हैं। उन्हीं के रहमोकरम हादसों के दौरान कुद हद तक श्रद्धालुओं को बचाने में सफलता प्राप्त कर ली जाती है।

कई बार उठाई आवाज, सिर्फ आश्वासन मिला 

गंगाघाट निवासी प्रेमपाल ने बताया कि पक्के घाट के निर्माण और पीएसी के गोताखोरों की तैनाती के लिए कई बार आवाज उठाई जा चुकी है। दो साल पहले घाट पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल और प्रदेश सरकार के मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी समेत सांसद और कई विधायक पहुंचे, तब भी मांग की गई थी। हर बार आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिलता। घाट के सौंदर्यीकरण के लिए तो हर साल ही दावों की सौगात मिल जाती है। सोरों के रामभजन का कहना है कि प्रदेश सरकार को कछला को तीर्थ क्षेत्र घोषित कर देना चाहिए। इसके बाद घाट का कायाकल्प का धन की दिककत आड़े हीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed