Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two brothers were harassing a teenage girl; an FIR has been registered.

Budaun News: किशोरी को परेशान करते थे दो सगे भाई, एफआईआर दर्ज

Wed, 07 Jan 2026 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two brothers were harassing a teenage girl; an FIR has been registered.
उझानी। तीन दिन पहले किशोरी के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि दोनों युवक किशोरी को खेत पर आते-जाते समय रास्ते में परेशान किया करते थे। इसी से तंग आकर किशोरी ने आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 16 वर्षीय बेटी का शव तीन दिन पहले दोपहर में उसी के कमरे में पंखे से बंधे फंदे से लटका मिला था। प्रेम प्रसंग और छेड़खानी के बीच पेंच फंसा तो पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सोमवार दोपहर पोस्टमॉर्टम कराया था।
विज्ञापन

किशोरी की मौत की वजह हैंगिंग आई थी। बेटी के शव का अंतिम संस्कार करके देर शाम घर लौटे पिता ने कोतवाली आकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि कन्हैया उर्फ अजय और अनमोल उनकी बेटी को खेत पर आते-जाते समय रास्ते में परेशान किया करते थे। आरोपियों और किशोरी के पिता का खेत आसपास ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृत किशोरी के पिता की ओर से पुलिस ने अनमोल और कन्हैया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी दलित समुदाय से है, इसके चलते दोनों भाइयों पर एससी एक्ट भी लगाया गया है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपी दोनों भाइयों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसकी जांच सीओ उझानी करेंगे। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।


पेट में दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंचा संदिग्ध युवक
युवकों से परेशान किशोरी के आत्महत्या कर लिए जाने के मामले में पुलिस ने घटना के अगले दिन एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया था। उससे मंगलवार सुबह भी पूछताछ की गई। वह पुलिस को हकीकत बता चुका है। दोपहर बाद अचानक ही उसके पेट में दर्द उठा। इसके बाद वह सरकारी अस्पताल पहुंचा और दवा ली। प्रभारी निरीक्षक ने इस बारे में जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed