फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two brothers accused of killing a farmer were sent to jail.

Budaun News: किसान की हत्या के आरोपी दोनों सगे भाइयों को जेल भेजा

Mon, 10 Nov 2025 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two brothers accused of killing a farmer were sent to jail.
परौर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी दोनों सगे भाई कल्लू व सोनू। स्रोत: मीडिया सेल
शाहजहांपुर। परौर थाना क्षेत्र में बदायूं के अरवेश की हत्या के मामले में हत्यारोपी दोनों सगे भाइयों कल्लू व सोनू को जेल भेज दिया गया है। मेड़बंदी को लेकर हुए विवाद के बाद अरवेश की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन

परौर थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पांच नवंबर को बदायूं के थाना व कस्बा उसावां वार्ड-4 निवासी धर्मेंद्र सिंह अपने भाई उमाशंकर व चचेरे भाई विपिन यादव के साथ थाने आया था। बताया कि भाई रामवीर व अरवेश के साथ खेत की जुताई करने के लिए गए थे।
विज्ञापन

उसावां कस्बे के वार्ड-7 निवासी कल्लू और उसके भाई सोनू खेत की मेड़ तोड़ रहे थे। विरोध करने पर दोनों भाइयों ने जान से मारने की धमकी दी और अपने घर चले गए। इसके बाद दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दोनों भाई एक अन्य युवक के साथ वापस खेत पर आए। कल्लू ने तमंचे से भाई अरवेश की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि परौर-कलान मार्ग पर कुबेरपुर के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। अदालत में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या पर जताया शोक, आर्थिक मदद मांगी

उसावां। कस्बे के किसान अरवेश यादव की शाहजहांपुर के परौर थाना क्षेत्र में मेड़ के विवाद में हुई हत्या के बाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने मृतक के निवास पर पहुंचकर शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही प्रदेश सरकार से मृतक के परिवार के लिए एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने की मांग की। शोकसभा में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजीत यादव के साथ सोशल मीडिया प्रभारी नवनीत यादव, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमवीर यादव, कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह यादव, सुनील यादव, राजवीर सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed