{"_id":"6748bb981eecb972ad085d74","slug":"two-bike-riders-killed-four-injured-in-separate-road-accidents-badaun-news-c-123-1-sbly1018-130117-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवार की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवार की मौत, चार घायल
विज्ञापन
घायल को अस्पताल ले जाते इस्लामनगर के थाना प्रभारी।स्रोत-वीडियोग्रैब
इस्लामनगर। थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पहला हादसा थाना क्षेत्र के बर्रइ पुल पर बृहस्पतिवार शाम करीब तीन बजे हुआ। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव नबावगंज बेटनी निवासी ओमपाल यादव (26), जयप्रकाश व हरवीर के साथ बाइक से चंदौसी जा रहे थे। बर्रइ पुल के पास सामने से आ रहे कैंटर से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह तोमर को अपनी गाड़ी से सीएचसी रुदायन लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने ओमपाल यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल जयप्रकाश व हरवीर को प्रथम उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दी जिस पर रोते-बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
दूसरा हादसा इस्लामनगर-बिल्सी रोड पर बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे हुआ। सहसवान थाना क्षेत्र के गांव बहबलपुर निवासी नन्हे व जुबेर बाइक से बहजोई जा रहे थे। थाना क्षेत्र में बिल्सी रोड पर सामने से आ रही आनंदपुर निवासी विनोद की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में विनोद (24) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नन्हें व जुबेर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पर प्रथम उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों शव को जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम को भेजा गया है।