फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   two arrested for slaughtering cattle animals

गोवंशीय पशुओं का वध करते दो गिरफ्तार, तीन फरार

Sun, 01 Mar 2020 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
two arrested for  slaughtering cattle animals
सहसवान (बदायूं)। शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे कोतवाली पुलिस ने बाजपुर के जंगल में छापा मारकर दो तस्करों को गोवंशीय पशु का वध करते हुए दबोच लिया, जबकि तीन भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके से एक क्विंटल मांस और पशु के अवशेष बरामद किए हैं। पुलिस ने पांचों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह को सूचना मिली कि ग्राम बाजपुर के पास कुछ तस्कर जंगल में गोवंशी पशु का वध कर रहे हैं। इस पर इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ बाजपुर गांव पहुंच गए। पुलिस ने घेराबंदी करके मौके से दो तस्करों को पकड़ लिया। जबकि तीन तस्कर पुलिस को देखकर भाग गए। टीम में एसआई ईशम सिंह, रामानंद गिरि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से पशुु के अवशेष, एक क्विंटल मांस, छुरा, कुल्हाडी, कांटा बांट आदि बरामद किया है। पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने अपने नाम बाबू कुरैशी पुत्र मसीत, सल्लन पुत्र अल्लन शाह निवासी अमनपुर बताए हैं। वहीं, कादिर पुत्र बाबू कुरैशी, जमशेद पुत्र अलीशेर खां और अमीन पुत्र आसीन भाग गए। पुलिस ने पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों तस्करों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मांस को सैंपल लेकर दफन करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरार गो तस्कर गिरफ्तार
सहसवान पुलिस ने शनिवार को 22 नवंबर से फरार चल रहे गो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिलशाद कुरैशी पुत्र बन्ने भवानीपुर खैरू गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed