फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two accused of triple murder arrested from Roadways bus stand

Budaun News: रोडवेज बस स्टैंड से तिहरे हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 22 Feb 2024 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Two accused of triple murder arrested from Roadways bus stand
सिविल लाइंस थाने में खड़े तिहरे हत्याकांड के आरोपी। स्रोत-पुलिस
- बरेली जिले में रामगंगा की कटरी में हुई थी तीन लोगों की हत्याएं
विज्ञापन

- दोनों हत्यारोपियों से एक-एक तमंचा बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। सिविल लाइंस पुलिस ने बुधवार सुबह रोडवेज बस स्टैंड से बरेली के तिहरे हत्याकांड के दो आरोपियों को दबोच लिया। उनके पास से एक-एक तमंचा बरामद हुआ है। दोनों हत्यारोपी जनवरी 2023 से वांछित चल रहे थे। थाना पुलिस ने दोपहर बाद उन्हें जेल भेज दिया।
बुधवार सुबह सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई और उनकी टीम रोडवेज बस स्टैंड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उस वक्त संदिग्ध लोगों की भी तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान रोडवेज स्टैंड से दो लोग तमंचे के साथ पकड़े गए। उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया, जहां पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम बरेली के सुभाष नगर क्षेत्र के करेली गौटिया निवासी पुसपाल और गेंदन बताए। दोनों सगे भाई हैं। उनके पास से चार कारतूस भी बरामद हुए हैं। पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों भाई तिहरे हत्याकांड में शामिल थे।
विज्ञापन

जनवरी 2023 में बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में रामगंगा की कटरी में दो पक्षों में जमकर गोलियां चली थीं, जिसमें सुरेश पाल पक्ष के गोली और परमवीर पक्ष के दो लोगों की हत्या हुई थी। तब से दोनों भाई फरार चल रहे थे। फरीदपुर पुलिस की ओर से उन पर इनाम भी है। सिविल लाइंस पुलिस ने छानबीन करने के बाद दोनों भाइयों को जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई ने बताया कि दोनों आरोपी सुबह चेकिंग के दौरान पकड़े गए थे। यह फरीदपुर थाने के वांछित आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed