फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Turn off the office of Tehsil Bisauli

बिसौली तहसील के सभी कार्यालय करा दिए बंद

Fri, 13 May 2016 12:00 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 13 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Turn off the office of Tehsil Bisauli
तालाबंदी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
वकीलों ने एसडीएम और तहसीलदार के खिलाफ की नारेबाजी

उपजिलाधिकारी व तहसीलदार की अदालतों का बहिष्कार सोलहवें दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने तहसील के सभी कार्यालय बंद कराकर नारेबाजी की। घोषणा की कि आगामी 23 मई को मुख्यमंत्री के आगमन पर उनसे मिलकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। 

यहां बता दें कि वकील तहसीलदार महेंद्र सिंह व उपजिलाधिकारी गुलाब चंद्र के व्यवहार से नाराज हैं। इस कारण से सोलह दिन से लगातार बहिष्कार कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को सभी अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष भेषज शरण शर्मा की अध्यक्षता में एक मीटिंग की। मीटिंग में शर्मा ने कहा कि दोनों ही अधिकारी विरोधाभासी आदेश कर वादकारियों को गुमराह करते हैं। इसके बाद सभी अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए निकले। तहसील के सभी कार्यालय बंद कराए। वकीलों ने कहा कि इतने दिन से बहिष्कार के बावजूद अब तक इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई न होना न्यायसंगत नहीं है। अधिवक्ताओं ने कहा कि 23 मई को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जिले में आगमन पर दोनों अधिकारियों के कारनामों का चिट्ठा उनके समक्ष खोला जाएगा। बहिष्कार करने वालों में बलवीर सिंह यादव, गजेंद्र सिंह यादव, श्याम सुंदर गुप्ता, अब्दुल कयूम, नवल कुमार शर्मा, विपिन पाठक, अनूप शर्मा, मुकेश कुमार, ओमकार सिंह पाल आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed