फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four more patients in Naithu and two in Sarva village tested positive for dengue.

Budaun News: नैथू में चार और सर्वा गांव में दो मरीज मिले डेंगू पॉजिटिव

Wed, 07 Oct 2026 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Four more patients in Naithu and two in Sarva village tested positive for dengue.
नैथु गांव में मंडलीय सर्विलांस अ​धिकारी ने निरीक्षण किया। स्रोत विभाग
बदायूं। डेंगू-मलेरिया का प्रकोप बढ़ रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए शिविरों में छह लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। इनमें डेंगू पीड़ित चार मरीज बिसौली क्षेत्र के नैथू गांव और दो सर्वा गांव के हैं। सभी मरीजों का इलाज उनके अपने-अपने गांव में चल रहा है। वहीं तीन दिन पहले निजी लैब की रिपोर्ट में डेंगू संक्रमित मिले नैथू गांव के तीनों मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नैथू गांव में डेंगू के सात मामले पहले भी सामने आए थे। दोबारा कई लोगों के बीमार होने की सूचना पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में मरीजों की जांच की। शिविर में चार लोगों की डेंगू जांच पॉजिटिव आई। इसके बाद गांव में निगरानी और जांच बढ़ा दी गई है। वहीं, बिसौली ब्लॉक के सर्वा गांव में भी मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने बुखार की जांच के लिए शिविर लगाया। यहां दो लोग डेंगू पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन

मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अखिलेश्वर, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मोहम्मद तहसीन और एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. कौशल गुप्ता ने गांव का दौरा किया। टीम ने बुखार से पीड़ित लोगों की जांच करने के साथ ही घर-घर जाकर कंटेनर सर्वे किया। सर्वे के दौरान दो घरों में डेंगू का लार्वा मिला। इससे गांव में मच्छरों के प्रजनन की स्थिति भी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने ग्राम प्रधान को गांव में तत्काल एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव, फॉगिंग और साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम को बुखार से पीड़ित प्रत्येक मरीज की रैपिड किट से जांच बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही रैपिड जांच में डेंगू की आशंका वाले मरीजों की पुष्टि के लिए एलाइजा जांच कराने को कहा गया है।
--
अन्य बुखार पीड़ितों पर रखी जा रही निगरानी
स्वास्थ्य शिविर लगने से पहले नैथू गांव के ही सत्येंद्र, सकीना समेत कई लोग जांच रिपोर्ट में डेंगू पाॅजिटिव आए थे। इनमें से सत्येंद्र, सकीना समेत तीन लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में अन्य बुखार पीड़ितों की भी निगरानी कर रही है।
---

एडी हेल्थ ने किया गांव का निरीक्षण
बरेली की एडी हेल्थ सीमा अग्रवाल और मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अखिलेश्वर ने नैथू गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम से मरीजों की निगरानी और गांव में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके बाद में एडी हेल्थ ने जगत स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया।

---
सर्वा और नैथू गांव में टीम गई थी, यहां पर टीम ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमें छह लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। लोगों को दवाइयों का वितरण किया गया। इसके साथ ही ओआरएस बांटा गया। एडी हेल्थ ने भी दोनों गांवों का निरीक्षण किया। वहां शिविर लगा हुआ है। -डॉ. विकास शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed