फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tubewell techniqal emploies

टीटीईए ने कहा हमारी सुनें, बड़ी हैं समस्याएं

Sat, 13 Dec 2014 12:00 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sat, 13 Dec 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
ट्यूबवेल टेक्निकल इंपलाइज एसोसिएशन ने प्रांतीय आह्वान पर यहां मालवीय आवास पर धरना प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने डीएम के नाम संबोधित 18 सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। जिला मंत्री मुन्ना सिंह ने मांग पत्र को पढ़कर सुनाया।
विज्ञापन

आंदोलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष मोहनस्वरूप गुप्ता ने कहा कि ट्यूबवेल टेकभनीकल इंपलाइज एसोसिएशन की मांगे जायज होते हुए भी स्वीकार नहीं हो रही हैं। यह अच्छी बात नहीं है। परिषद इनकी मांगों का पूरी तरह समर्थन करती है।
विज्ञापन

इंपलाइज यूनियन के जिलाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि नए प्रावधान में अभी तक ट्यूबवेल मिस्त्री को तकनीकी पर्यवेक्षक का नाम नहीं दिया गया है। जेई की परीक्षा पास करने पर कर्मचारी को तत्काल जेई बना देना चाहिए। ऐसे नलकूप मिस्त्रियों को अभी तक प्रमोट नहीं किया गया है जो जेई की परीक्षा पास कर चुके हैं। एसीपी के कर्मचारियों को प्रोन्नत वेतन के लाभ से अभी तक वंचित रखा गया है। इन्हें प्रोन्नत वेतन दिलाया जाना चाहिए। इस प्रकार डीएम को संबोधित 18 प्रमुख मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना स्थल पर सिंचाई संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्रा, रामप्रकाश सिंह राठौर, सुरेश पाल सिंह यादव, मुन्ना सिंह, राजेश कुमार जौहरी, धर्मेद्र सिंह, अनिल कुमार शर्मा, अरविंद कुमार साहू, शैलेष कुमार शर्मा, कुष्ण कुमार, अवधेश कुमार, नरेंद्र मोहन आर्य, मुकेश कुमार, मुनीष कुमार शर्मा, मदनलाल, कृष्ण कुमार, अमीरुल हसन, उजावेद इरशाद, प्रमोद कुमार, केशव मिश्रा, अमीरुल हसन, जावेद अहमद, शिशुपाल, संतोष कुमार सक्सेना, मुहम्मद मियां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed