फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Trucks parked on the side of the highway are becoming the cause of accidents.

Budaun News: हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक बन रहे हादसों का कारण

Fri, 07 Nov 2025 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Trucks parked on the side of the highway are becoming the cause of accidents.
बिसौली में हाईवे किनारे खड़ा ट्रक। संवाद
बदायूं। यदि आप हाईवे पर गाड़ी चला रहे हैं तो बेहद सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि जरा सी असावधानी बड़े खतरे का कारण बन सकती है। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर ओरछी तक 50 से अधिक ढाबे हैं। इन ढाबों पर हर समय हाईवे के किनारे ट्रकों की लंबी लाइन लगी रहती है। आड़े तिरछे खड़े इन ट्रकों से कई बार हादसे भी हो चुके हैं, बावजूद इसके कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। बता दें कि यातायात के नियमों के मुताबिक, हाईवे के किनारे सड़क पर ट्रक व अन्य वाहन खड़े नहीं किए जा सकते हैं।
विज्ञापन



बदायूं से सिलहरी-वजीरगंज तक, बिसौली से ओरछी तक सड़कों के दोनाें ओर वाहन ही वाहन खड़े नजर आते हैं। यही हाल, बरेली-मथुरा राजमार्ग का भी है। कार्रवाई न होने से चौबीस घंटे सड़क के दोनों ओर ट्रक व भारी वाहनों का मेला लगा रहता है। सड़क किनारे चालक अपने वाहन अक्सर रात में बेतरतीब खड़ा कर देते हैं, जो अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। पीछे से आने वाले तेज रफ्तार वाहन खड़े वाहन में टकरा जा रहे हैं। ऐसी कई घटनाएं हो चुकीं, लेकिन लापरवाह वाहन चालकों पर आज तक लगाम नहीं लग सकी।
विज्ञापन

कहने को तो संबंधित थानों के सिपाहियों को रात व दिन में प्रत्येक चौराहों पर गश्त पर रहने के निर्देश हैं, लेकिन वह कभी कभार ही दिखाई देते हैं। दुर्घटनाएं अक्सर ढाबों के आसपास होती हैं, जब ट्रक चालक लापरवाही से वाहन खड़ा कर देते हैं। खड़े वाहनों में न तो पार्किंग लाइट जलाई जाती है और न ही रेडियम संकेत होते हैं। हादसा होने का प्रमुख कारण एक यह भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



28 अक्तूबर की रात को उझानी में हुआ था हादसा
आगरा से हल्द्वानी जा रही फाउंड्रीनगर डिपो की रोडवेज बस 28 अक्तूबर दिन मंगलवार की रात सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई थी। बस के पीछे चल रही कार भी अनियंत्रित होकर बस में भिड़ गई थी। हादसे में आगरा के सैंया थाना क्षेत्र के पुरा महाराज निवासी बस चालक हाकिम सिंह (56) और यात्रियों में मैनपुरी जिले के घिरौर थाना क्षेत्र के गांव गोछना निवासी आईटीबीपी के जवान धर्मेंद्र कुमार (46) की मौके पर मौत हो गई थी। इनमें 17 यात्रियों को गंभीर चोट आई थी। इसके बाद भी कोई कार्रवाई व चेकिंग अभियान नहीं चलाया गया।

ढाबों के पास नहीं होती चेकिंग
सबसे ज्यादा बड़े वाहन ढाबों पर खड़े नजर आते हैं। रात व दिन में यहां वाहन एक के पीछे एक खड़े रहते हैं। रात के समय तो आलम और भी भयंकर होता है, यहां से निकलने में भी डर बना रहता है। नियमित चेकिंग न होने और चालान न होने की वजह से यहां हादसे का डर बना रहता है। छुटपुट मामले तो यहां प्रतिदिन होते रहते हैं।

बरसात में होती हैं अधिक घटनाएं
बरसात के मौसम में इन ढाबों के पास हादसे की अधिक आशंका रहती है। ट्रक मिट्टी में खड़े होकर हाईवे पर आते हैं तो मिट्टी सड़क पर जमा हो जाती है। बरसात में इस मिट्टी से फिसकर बाइक सवार हादसे का शिकार हो जाते हैं। पिछले दिनों सिलहरी के पास बाइक फिसलने से दो बाइक सवारों की जान चली गई थी। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हो सकी।

ट्रकों से निकलते लोहे के सरिये बन जाते हैं जानलेवा
कई बार ट्रकों या अन्य लोडिंग वाहनों में उनकी क्षमता से अधिक माल भरा होता है। मुख्यता लोहे के सरिये, गर्डर आदि जो लोडिंग की लंबाई में न आते हुए पीछे तक निकले रहते हैं। इस तरह के वाहन भी हादसों का कारण बनते हैं। पीछे से आ रहे वाहन कभी भी इन सरियों या लोहे के गार्डर से टकरा सकते हैं, इसलिए हाइवे पुलिस, यातायात पुलिस व परिवहन विभाग को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

यह रखें सावधानी
- यदि आप हाईवे पर कार ड्राइव कर रहे हैं तो सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि आप कितनी दूर तक देख पा रहे हैं। अपनी गाड़ी के लाइट और आपके देखने की क्षमता को ध्यान में रखकर स्पीड को नियंत्रित रखें।
- कार को डिवाइडर और सड़क किनारे मार्किंग के पास बिल्कुल भी न चलाते हुए सड़क के दोनों ओर की मार्किंग को डिवाइड करने वाली मार्किंग लाइन से सटाकर चलाएं। इससे पीछे से आने वाले वाहन से भी बचाव होता है। साथ ही आगे सड़क किनारे कोई खराब ट्रक या अन्य वाहन खड़ा है तो उससे भी भिड़ंत होने से बचते हैं।
- चार पहिया वाहन चलाते समय पार्किंग लाइट ऑन रखें। यह लगातार ब्लिंक करते रहें, जिससे पीछे या सामने से आ रहे वाहनों को अपने वाहन की स्थिति का पता चल जाता है।
- दोपहिया वाहनों में भी इंडीकेटर व पार्किंग लाइट जलाकर चलें।

ऐसा नहीं है कि सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों पर कार्रवाई नहीं की जाती है। कई बार ढाबों पर जाकर ही चालान किए गए हैं। एक बार फिर हाईवे पर चेकिंग कर ऐसे चालकों पर कार्रवाई करेंगे। -अमरीश कुमार सिंह, एआरटीओ


हाईवे किनारे ट्रक खड़े करना नियम के खिलाफ है। ऐसे चालकों के खिलाफ कार्रवाई होती रहनी चाहिए। यातायात विभाग समेत थाना पुलिस काे भी निर्देश दिए गए हैं कि अपने अपने क्षेत्र में चेकिंग कर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करें। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी, बदायूं

बिसौली में हाईवे किनारे खड़ा ट्रक। संवाद

बिसौली में हाईवे किनारे खड़ा ट्रक। संवाद

बिसौली में हाईवे किनारे खड़ा ट्रक। संवाद

बिसौली में हाईवे किनारे खड़ा ट्रक। संवाद

बिसौली में हाईवे किनारे खड़ा ट्रक। संवाद

बिसौली में हाईवे किनारे खड़ा ट्रक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed