फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Truck ran over bike riders, three year old innocent died

Budaun News: ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन साल के मासूम की मौत

Wed, 26 Mar 2025 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Truck ran over bike riders, three year old innocent died
ललेई गुरुद्वारे के निकट क्षतिग्रस्त कार से घायलों को निकलती पुलिस। संवाद
उझानी। बरेली-मथुरा हाईवे पर मंडी समिति के सामने मंगलवार दोपहर ससुराल से पत्नी और दोनों बच्चों के साथ बाइक से घर लौट रहे युवक को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में तीन साल के मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बच्चे के माता-पिता व बहन घायल हो गई। पुलिस ने चालक समेत ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मनकापुर कौर निवासी सुनील कुमार की ससुराल कछला कस्बे के लक्ष्मीनगला मोहल्ले में है। सुनील (35) बाइक से पत्नी गंगा (33), बेटी तान्या (5) और तीन साल के मासूम बेटे रुद्रांश को लेकर ससुराल से निकले। रास्ते में मंडी समिति के ठीक सामने ट्रक की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही बाइक समेत सुनील, गंगा और तान्या विपरीत दिशा में गिर पड़े। गंगा की गोद में बैठा रुद्रांश ट्रक के नीचे आ गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे दुकानदारों समेत राहगीरों ने ट्रक को घेर लिया। उन्होंने फोन कर पुलिस कर्मियों को भी बुला लिया। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्साधिकारी डॉ. आकांक्षा माहेश्वरी ने रुद्रांश को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर घायल दंपती के रिश्तेदार भी कछला से आ गए। प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि ट्रक समेत उसके चालक को दबोच लिया गया है।

हेलमेट से बचा सुनील का सिर
तीन साल का मासूम रुद्रांश बाइक पर अपनी मां गंगा की गोद में था। चश्मदीदों के मुताबिक, ट्रक की टक्कर लगते ही वह गोद से छिटककर पहिये के नीचे आ गया। बेटी तान्या बीच में बैठी थी, सो वह पिता के साथ ही विपरीत दिशा में जा गिरी। हालांकि सुनील का पैर टूट गया है, लेकिन हेलमेट पहने होने की वजह से सिर पर चोट नहीं आई। अपने मासूम बेटे को देख गंगा स्वास्थ्य कर्मियों से आखिर तक यही कहती रही कि मेरे बेटे को बचा लो। बदहवास, गंगा का मोबाइल फोन भी चकनाचूर हो गया।





अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार कार पलटी, छह घायल



कुंवरगांव। आंवला-बदायूं मार्ग पर ललेई गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को टेंपो से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी का उपचार चल रहा है।



लाही फरीदपुर गांव निवासी मदन उर्फ पप्पू मंगलवार दोपहर कार में डीजल डलवाकर बदायूं से अपने घर के लिए निकले थे। आंवला-बदायूं मार्ग पर ललेई गांव स्थित गुरुद्वारे के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकराकर खंती में पलट गई। राहगीरों ने सूचना डायल 112 पुलिस को दे दी।



मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने कार में सवार यात्रियों को बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस को भी सूचना दी। काफी देर तक एंबुलेंस न पहुंचने पर पुलिस ने घायलों को ऑटो से जिला अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया।




थानाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने बताया कि थानाक्षेत्र के लाही फरीदपुर गांव निवासी ड्राईवर मदन उर्फ पप्पू (33), थानाक्षेत्र के मोगर गांव निवासी कुंवरपाल (45) पुत्र अंगन लाल, महेश (29) पुत्र डोरी सिंह, नरेशपाल (32) पुत्र नत्थू सिंह, विवेक (25) पुत्र सुरेश सिंह व थानाक्षेत्र के बादल गांव निवासी जय किशन (27) पुत्र सोबरन सिंह घायल हैं। उन्होंने बताया कि सभी का उपचार चल रहा है। संवाद

ललेई गुरुद्वारे के निकट क्षतिग्रस्त कार से घायलों को निकलती पुलिस। संवाद

ललेई गुरुद्वारे के निकट क्षतिग्रस्त कार से घायलों को निकलती पुलिस। संवाद

ललेई गुरुद्वारे के निकट क्षतिग्रस्त कार से घायलों को निकलती पुलिस। संवाद

ललेई गुरुद्वारे के निकट क्षतिग्रस्त कार से घायलों को निकलती पुलिस। संवाद

ललेई गुरुद्वारे के निकट क्षतिग्रस्त कार से घायलों को निकलती पुलिस। संवाद

ललेई गुरुद्वारे के निकट क्षतिग्रस्त कार से घायलों को निकलती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed